फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sobbing sounds coming from houses in Ratauli village

Yamuna Nagar News: रतौली गांव से घरों से आ रही सुबकने की आवाजें

Sun, 07 Apr 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sobbing sounds coming from houses in Ratauli village
साहिल घई
विज्ञापन

साढौरा। रतौली गांव में शुक्रवार को मिट्टी की ढांग गिरने से हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत व छह के घायल होने के बाद से आज गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सुनाई दे रही है तो सिर्फ घरों के अंदर से अपनों को खोने के गम में सुबकती हुई महिलाओं की आवाज। इस हादसे ने लोगों की ईद की खुशी भी छीन ली हैंं।
नसरीना और सतारा के शवों को शुक्रवार देर शाम दफना दिया गया। हादसे में घायल हुए परिजनों की खैरियत जानने के लिए अधिकतर ग्रामीण अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। घरों में केवल महिलाएं ही होने से गलियों में सन्नाटा पसरा है। सरपंच यासीन अली ने बताया कि घायल परवेज व अफसाना की हालत गंभीर है। परवेज का चंडीगढ़ के मेडिकल कॉलेज व अफसाना का पीजीआई में उपचार चल रहा है। मंजूर खान, सलमा, मुस्कान व सूफी का ट्रामा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। मुस्कान की हालत गंभीर होने के कारण शायद उसे भी पीजीआई रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिस ढांग की मिट्टी ढहने के कारण शुक्रवार को हादसा हुआ वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई साल पहले यहां से मिट्टी निकाल रही दो महिलाओं पर भी इसी तरह मिट्टी गिरी थी। इनमें से एक को तो सकुशल बचा लिया गया। रुखसाना की रीढ़ में आई चोट के कारण वह अभी तक चारपाई पर ही लेटी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं की तरह कुछ साल पहले नाजीम यहां से मिट्टी निकालकर अपनी बुग्गी पर लाद रहा था कि उसके ऊपर भी मिट्टी गिर गई। उसे भी बचा लिया गया था। 20 मई 2020 को मनरेगा के तहत मिट्टी की ढांग खोदकर ट्रालियों में लादने के दौरान भी ढांग ढहने से दो मजदूर सलीम व इमरान मिट्टी के नीचे दबकर घायल हो गए थे।

मीरदीन, राजू व शराफत ने बताया कि पंचायती जमीन पर मौजूद यह ढांग कई साल पहले लगभग डेढ़ एकड़ में फैली थी। यहां से निरंतर मिट्टी की खुदाई जारी रहने के कारण इसका दायरा बहुत कम रह गया है। ग्रामीण अब इस मनहूस साबित हो चुके टिब्बे को खत्म करने की सोचने लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed