फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Snowfall on the mountains, cold wave increases cold in the plains

Yamuna Nagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर से बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Snowfall on the mountains, cold wave increases cold in the plains
जगाधरी। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इससे मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर से ठंड बढ़ गई है। परंतु धूप निकलने से लोगों को राहत पहुंचाई। जबकि सुबह व शाम को ठंडी हवा के कारण लोगों को परेशानी हुई। हवा के साथ लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ।
विज्ञापन

हर दिन के साथ तापमान भी गिरता जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भीषण सर्दी पड़ने की संभावना है। जबकि वीरवार को बादल छाने और धूप न निकलने से सर्दी ज्यादा रहने की संभावना है। दो दिन बादल छाने से मौसम में भारी बदलाव होगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। परंतु यह सर्दी गेहूं व गन्ने के लिए लाभदायक है। जबकि ज्यादा सर्दी व पाला बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। फिलहाल जिले में अभी कहीं ऐसी संभावना नहीं है। सुबह शाम सर्दी के कारण लोगों का घरों से निकलना कम होगा है। लेकिन दिन में धूप खिलने का लोग पार्कों, छतों व अन्य स्थान पर बैठकर लुत्फ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed