फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   snake bite

घर में सो रहे किशोर की गर्दन पर डंस गया सांप, झाड़ फूंक ने लील ली जिंदगी

Sun, 21 Jul 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
snake bite
नगला साधान गांव में एक 14 वर्षीय किशोर की सांप के काटने से मौत हो गई। किशोर घर पर सोया हुआ था, इसी दौरान उसे सांप काट गया। सांप काटने से घर में कोहराम मच गया। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे। परिजन बेसुध लड़के को अस्पताल ले गए। जहां से उसे दूसरे अस्पताल ले जाने को कह दिया।
विज्ञापन

नगला साधान के पास स्थित माजरी के रहने वाले लाभ सिंह का 14 वर्षीय बेटा अभिषेक घर पर सो रहा था। रात करीब दो बजे अभिषेक जोर से चिल्ला पड़ा। परिजन उसके पास पहुंचे तो देखा एक काला लंबा सांप वहां से जा रहा था। उन्होंने देखा की सांप ने अभिषेक की गर्दन पर डस लिया है। जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए। परिजन लोगों की मदद से अभिषेक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे किसी ओर अस्पताल ले जाने को कह दिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए हिसार ले गए। लेकिन अभिषेक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
झाड़ा फूंक में बीता समय, नीला पड़ गई देह
अभिषेक को परिजन उसे पहले पास के ही गांव सागड़ी में बने एक मंदिर में ले गए। जहां पर औझा ने अभिषेक का झाड़ा किया। औझा ने करीब पौना घंटा मंत्रोचारण से उपचार की नौटंकी की। इस दौरान अभिषेक की हालत ज्यादा बिगड़ती गई। जहर पूरी तरह फैल जाने पर उसका शरीर नीला पड़ता गया। जिसके बाद परिजन उसे यमुुनानगर के गाबा अस्पताल ले आए। समय ज्यादा बीत जाने के कारण अभिषेक के शरीर में जहर पूरी तरह फैल चुका था। जिससे उसका शरीर नीला पड़ता चला गया। कुछ उपचार के बाद चिकित्सकों ने असमर्थता जताई और किसी ओर के पास ले जाने को कहा। जिसके बाद परिजन उसे हिसार के हांसी ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक नहीं रहा, लेकिन घटना आसपास के लोगों के लिए सबक छोड़ गई। ऐसे में मामलों में सबसे पहले उपचार की जरूरत होती है। दवा के साथ ही दुआ काम आती है। फिलहाल अभिषेक की मौत के बाद गांव में मामत पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed