फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Smugglers used to sell peacocks for black magic in Himachal

Yamuna Nagar News: तस्कर हिमाचल में काले जादू के लिए बेचते थे मोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Smugglers used to sell peacocks for black magic in Himachal
खंड बिलासपुर के सुंदर बहादुर गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले मामले में एक अहम बात निकल कर सामने आई है। वन्य जीव प्राणी विभाग की पड़ताल के अनुसार तस्कर जंगल में मोर का शिकार ही नहीं बल्कि उसे चोरी से पकड़ कर हिमाचल में काले जादू के लिए भी बेचते हैं। खासकर वीरवार के दिन तस्कर जंगल में मोर का शिकार करने के लिए निकलते हैं, चूंकि इसी दिन हिमाचल में काला जादू होता है। ऐसे में देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर अब जंगल में सुरक्षित नहीं रहा। तस्करों की नजर अब इस पक्षी पर पड़ चुकी है। जबकि मोर को मारना सख्त वर्जित है और धारा 51(1-ए) के अनुसार कारावास की सजा हो सकती है जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


वन्य जीव प्राणी विभाग की जांच में एक और बात सामने आई है। जिन तस्करों ने सात दिसंबर की रात को सुंदर बहादुर क्षेत्र के जंगल में मोर का शिकार किया था। उसमें एक नाम वलीद्दीन नाम के व्यक्ति का सामने आया है। यह मजदूर वन विभाग में कभी कभार भाड़े पर मजदूरी के आधार पर कार्य करता था और तस्कर इमरान का ससुर है। विभागीय जांच के अनुसार वलीद्दीन की शह पर तस्कर जंगल में घुसकर मोर व अन्य पक्षियों का शिकार करते थे। इतना ही नहीं विभाग की जांच में पता चला है कि तस्करों ने सात दिसंबर की रात को जिस एयरगन से मोर का शिकार किया था, वह भी किसी ओर के नाम है। जिसकी जांच की जा रही है। बरहाल मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बता दें सुंदर बहादुरपुर गांव के जंगल पर तस्करों की नजर इसलिए ज्यादा है चूंकि यहां पर काला तीतर, मोर, जंगली मूर्गों की संख्या काफी है। हालांकि इसी जंगल में इस प्रकार के पक्षियों के अलावा तेंदुआ, सेही, जंगली सुअर आदि जानवर भी पाए जाते हैं, किंतु तस्कर ज्यादातर काला तीतर व मोर को ही अपना शिकार बनाते हैं और इनके मीट की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपी इमरान का रिश्तेदार वलीद्दीन की शह पर ही आरोपी मोर का शिकार करते थे। पड़ताल के अनुसार तस्कर जंगल में मोर का शिकार ही नहीं बल्कि उसे चोरी से पकड़कर हिमाचल में काले जादू के लिए भी बेचते हैं। खासकर वीरवार के दिन तस्कर जंगल में मोर का शिकार करने के निकलते है, इसके अलावा आरोपियों ने जिस एयरगन से मोर का शिकार किया वह भी किसी ओर की बताई जा रही है।
-जयविंद्र नेहरा, निरीक्षक, वन्य जीव प्राणी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed