फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Smugglers, Gobkt face to face, making small secretariat police camp

तस्कर, गोभक्त आमने सामने, पुलिस छावनी बना लघु सचिवालय

Tue, 03 Jun 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Tue, 03 Jun 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Smugglers, Gobkt face to face, making small secretariat police camp
गोरक्षा दल के जिला संयोजक का अपहरण कर हमला करने के मामले में सोमवार को लघु सचिवालय उस समय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया, जब एसपी से मिलने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


तनाव के माहौल को देखते हुए कोई अनहोनी न हो इसके चलते परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान झड़प की संभावना को देख पुलिस बल को दोनों पक्षों के बीच खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान हिंदू संगठनों के लोगों ने नारेबाजी कर मामले के दोषियों को पकड़ने की मांग की और एसपी को ज्ञापन सौंपा। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी स्वयं को बेकसूर बताते हुए मारपीट को इत्तफाकिया बताया। एसपी ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को गोरक्षा दल संयोजक रोहित चौधरी का अपहरण कर उससे मारपीट की गई थी। इसके विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने रविवार को नेशनल हाईवे-73 करीब ढाई घंटे जाम रखा था। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिनिधि मान सिंह के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, गोरक्षा दल समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक दल, बजरंग दल, शिव सेना, केंद्रीय सनातन धर्म सभा उत्तरी भारत, व्यापार मंडल के सैकड़ों लोग लघु सचिवालय में पहुंचे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े उदयवीर शास्त्री ने बताया गोरक्षा दल संयोजक रोहित चौधरी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उदयवीर शास्त्री ने बताया कि एसपी को दिए ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि पुलिस की ओर से गोरक्षकों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि उनके साथ इस तरह की अनहोनी न हो। वहीं गोतस्करी रोकने के लिए विशेष कमेटी और टीम का गठन किया जाए, जो इस दिशा में कार्य करें।

दूसरे पक्ष के लोग बोले, चोर समझकर पीटा
मामले में गांव शादीपुर से दूसरे पक्ष के 15-20 लोग भी एसपी से मिलने पहुंचे। उनका कहना है कि रोहित चौधरी के साथ मारपीट अनजाने में हुई है। देर रात गोरक्षा दल के जिला संयोजक रोहित चौधरी उक्त क्षेत्र में पहले से खड़ी बाइक लेकर जाने लगा और इस दौरान दिलशाद, आसिफ, आशिक ने उसे चोर समझ लिया और उसे रोकना चाहा, जिसमें उनकी हाथापाई हो गई। उनका गोतस्करी से कोई लेना-देना नहीं है। उक्त लोगों ने पुलिस से दिलशाद, आशिक और आसिफ पर दर्ज मुकदमा रद करने की मांग की।

एसपी से मिले चमकौर के परिजन
गुमथल गांव के पास गोतस्करों द्वारा व्यक्ति को गाड़ी से कुचलने के मामले में भी पीड़ित के परिजन एसपी से मिले पहुंचे। ज्ञात हो कि 28 मई देर रात यमुना घाट के पास गुमथला निवासी चमकौर सिंह को रौंद डाला था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले की सूचना मिले ही एसपी से अन्य सभी पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।


सोमवार को चमकौर सिंह के परिजन भी एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मिले। एसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस ने मामले में गाड़ी से हत्या किए जाने का मामला दर्ज कर लिया था। हत्यारे की पकड़ के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। एसपी ने परिजनों को उचित कार्रवाई कर दोषियों को जल्द पकड़ लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed