{"_id":"60a575858ebc3ed2b35c702e","slug":"smugglers-fired-ax-on-two-trees-of-khair-in-ibrahimpur-jungle-the-team-ran-away-as-soon-as-they-arrived-yamuna-nagar-news-knl704551198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने इब्राहिमपुर जंगल में खैर के दो पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी, टीम आते ही छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों ने इब्राहिमपुर जंगल में खैर के दो पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी, टीम आते ही छोड़कर भागे
विज्ञापन
यमुनानगर। इब्राहिमपुर जंगल से तस्करों ने खैर के दो पेड़ काट लिए। पेड़ों को काटकर जब आरोपी उन्हें छीलने लगे तो मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे गए। वन विभाग के अधिकारियों को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। दो आरोपियों की पहचान हुई है, जबकि एक की नहीं। जांच के दौरान मौके से खैर की लकड़ी के पांच टुकड़े बरामद किए गए। पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
इब्राहिमपुर बीट के वन रक्षक इंचार्ज अजय पाल ने बताया कि बुधवार रात को वह वन दरोगा जयदत्त के साथ इब्राहिमपुर जंगल के कंपार्टमेंट एक वन्य प्राणी विहार में रात्रि गस्त कर रहे थे। रात करीब एक बजे गस्त के दौरान उन्हें जंगल से पेड़ कटने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वे दोनों पेड़ कटने की आवाज सुनकर उस तरफ चल दिए। कुछ ही दूरी पर जाने पर उन्होंने पाया कि जंगल में तीन व्यक्ति लकड़ी के टुकड़ों की छिलाई का कार्य कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने छिलाई करने वाले व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भागने लगे। उन्होंने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। इस दौरान जब उन्होंने आरोपियों पर अपनी टार्च की रोशनी डाली तो आरोपियों की पहचान गांव जाटांवाला निवासी आलीम उर्फ नन्हा व ताजु के रूप में हुई। एक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई। मौके से खैर के चार टुकड़े छिले हुए व एक टुकड़ा बिना छिला बरामद किया गया। बरामद किए गए पांचों टुकड़ों को डारपुर हेडक्वाटर पर लाकर रखा गया। जांच करने पर काटे गए जंगल से दो खैर के पेड़ काटे हुए मिले। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी आलीम व ताजू को नामजद करते हुए एक अन्य पर खैर तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी निर्मल सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर रहे है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।