फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   smoked a bidi, turned on the AC and then took away goods worth five lakhs

Yamuna Nagar News: बीड़ी पी, एसी चलाया फिर ले गए पांच लाख का माल

Sat, 12 Jul 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
smoked a bidi, turned on the AC and then took away goods worth five lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। शिव कॉलोनी के घर से नकदी, गहने, मोबाइल सहित पांच लाख का सामान चोरी हो गया। घटना वीरवार को दिनदहाड़े हुई। घर में कुछ बीड़ी बरामद हुईं, वहीं कमरे में एसी भी ऑन मिला। घर के मेन गेट पर टूटी चप्पल और पीछे प्लॉट से लगी लकड़ की सीढ़ी देख अंदेशा है कि आरोपी घर के आगे की दीवार फांद अंदर घुसे फिर छत के रास्ते पीछे प्लॉट में उतर भाग गए।
पुलिस को दी शिकायत में 63 वर्षीय बलविंद्र सिंह ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ वीरवार दोपहर में कपाल मोचन स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए थे, जहां से वह शाम चार बजे वापस घर लौटे। घर के गेट पर ताला था, पर अंदर का दरवाजा टूटा मिला। कमरों व स्टोर में सामान बिखरा पड़ा था। जांचने पर पाया कि घर से 25 हजार नकदी, तीन अंगूठी, दो टॉप्स, तीन हाथ घड़ी व दो मोबाइल व अन्य सामान चोरी है।
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक बाइक पर चार संदिग्ध दिखाई दिए हैं। छछरौली थाना प्रभारी जगदीश बिश्नोई ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज की मदद से चोरों का सुराग लगाने कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed