फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Smile Foundation is bringing happiness in people's lives by fulfilling the shortage of blood

Yamuna Nagar News: रक्त की कमी पूरी करके लोगों के जीवन में खुशियां ला रही स्माइल फाउंडेशन

Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Smile Foundation is bringing happiness in people's lives by fulfilling the shortage of blood
यमुनानगर। दो दोस्तों ने मिलकर वर्ष 2013 में जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने की जो मुहिम शुरू की थी वह आज हर गली व मोहल्ले तक पहुंच चुकी है। दोनों आगे बढ़ते गए और कारवां बनता गया। लोगों को रक्त उपलब्ध करवा रही स्माइल फाउंडेशन संस्था की नींव कुछ ऐसे ही रखी गई थी। आज संस्था से जिले में 3000 और देशभर में 8000 रक्तदाता जुड़ कर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवा रहे हैं। रक्त की जरूरत चाहे मरीज को कहीं भी हो, संस्था के सदस्य बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

संस्था की ओर से अभी तक करीब 180 रक्तदान शिविरों का आयोजन करके करीब 9100 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। इसके 12 वर्षों में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को सीधे तौर पर लगभग 11000 यूनिट दिलवा चुके हैं। यही वजह है कि रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए 2021 में संस्था का स्माइल फाउंडेशन संस्था नाम वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड लंदन में दर्ज किया गया। संस्था का इंडियन बुक आफ रिकॉर्ड और ओसिस बुक आफ रिकाॅर्ड में भी दर्ज है। संस्था के साथ कई महिलाएं भी जुड़ी हैं जो नियमित रक्तदान कर रही हैं।
विज्ञापन

स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव मेहता छिब्बर अब तक कुल 111 बार रक्तदान कर चुके हैं, इनमें 106 बार रक्तदान व पांच बार प्लेटलेट्स शामिल हैं। वह मरणोपरांत अंगदान का संकल्प ले चुके हैं। संस्था की ओर से रक्त जागरूकता अभियान के तहत 2018 में 365 दिन 365 रक्तदान अभियान की शुरुआत की गई। इसमें संस्था की ओर से 875 यूनिट एकत्रित किया गया था। संस्था से जुड़े रक्तदाता सार्थक मंगला, सचिन जोशी, राहुल दुरेजा, जितेंद्र धीमान, वरुण मल्होत्रा, कृष मेहता छिब्बर इमरजेंसी में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली जाकर कई बार प्लेटलेट्स दान करने जा चुके हैं। राज्यपाल की ओर से संस्था को 14 जून 2024 को अंबाला में सम्मानित किया गया और जिला प्रशासन भी तीन बार सम्मानित कर चुका है। वहीं 2024 में नेपाल और भूटान में सम्मानित किया गया। संस्था को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उतर प्रदेश, बिहार झारखंड, पश्चिमी बंगाल, ओडिसा, गुजरात दमन-दीव, सांगली (महाराष्ट्र) व हरियाणा की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। संजीव मेहता के बेटा कृष मेहता भी 19 साल की उम्र में पांच बार रक्तदान और आठ बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं।संजीव मेहता ने बताया कि वह पहले खुद ही रक्तदान करते थे और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते थे। रक्तदान की फोटो वह फेसबुक पर शेयर किया करते थे। तब उनकी पोस्ट को देख कर हारुण ने उनसे संपर्क किया। हारुण के साथ मिलकर उन्होंने स्माइल फाउंडेशन की नींव रखी। संस्था द्वारा भारत की विभिन्न संस्थाओं से मिलकर मिशन रक्तक्रांति हिंंदुस्तान अभियान की शुरुआत की जिसका उद्देश्य घर-घर रक्तदाता- हर घर रक्तदाता बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा रही संस्था:
संजीव मेहता ने बताया कि संस्था द्वारा रक्त दान के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर,आंखों की जांच और दांतों की जांच शिविर भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और आंखों के निःशुल्क आपरेशन करवाने की सुविधा दी जा रही है।

संस्था की ओर से 10 परिवारों को हर महीने राशन वितरित किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की मदद की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की फीस और डिप्लोमा कोर्स में दाखिला करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed