फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Slow pace of installation of new LED street lights

Yamuna Nagar News: नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की कछुआ चाल

Sun, 19 Jan 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of installation of new LED street lights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में 41 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कछुआ चाल से हो रहा है। यह लाइटें सभी 22 वार्डों में लगनी हैं, पर तीन वार्डों में लगनी शुरू हुई हैं। अन्य वार्डों में शाम होते ही अंधेरा पसरा देख लोग वार्ड के निवर्तमान पार्षदों को कोस रहे हैं।
इससे दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे निवर्तमान व पूर्व पार्षदाें को बिगड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से नुकसान का डर है। इनका आरोप है कि वार्डों में पुरानी लाइट ठीक नहीं हो रहीं और नई लाइट लगाने का काम कछुआ गति में है, जिससे वार्डों में रोशनी करने से पहले लाइट की एक्सपायरी डेट आ जाएगी, क्योंकि यह काम आगामी निगम चुनाव से लटकने की आशंका है।
विज्ञापन

नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत पुराने लगी सोडियम बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट बदल कर उनके स्थान पर नगर निगम की ओर से एलईडी लाइट लगाईजा रहे हैं। इन 13 हजार पुराने प्वाइंट्स के अलावा 28 हजार नए प्वाइंट पर भी यह लाइटें लगेंगी। पहले चरण में तीन वार्डों में करीब साढ़े तीन हजार लाइट लगेंगी, जिनमें वार्ड पांच, 14 व 18 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच वर्षों के इंतजार के बाद एलईडी लाइट लगते देख तीनों वार्ड के लोगों में खुशी है, पर अन्य वार्डों में यह काम शुरू न होने से निवर्तमान व पूर्व पार्षद नाराज हैं। निवर्तमान पार्षदों में हरमीन कोहली, देवेंद्र सिंह, विनय कांबोज, रामआसरा भारद्वाज व निर्मल चौहान ने कहा कि अभी लाइट लगाने काम तीन वार्डों में हो रहा है।
कछुआ गति से काम चला तो सभी वार्डों में लाइट रोशनी करने से पहले एक्सपायरी डेट के करीब होंगे। क्योंकि निगम चुनाव भी मार्च में संभावित है, इसलिए वार्डों में बिगड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से चुनाव वोट के नुकसान का डर है। क्योंकि वार्डों में गत छह वर्षों में नए एलईडी लाइट नहीं लग पाए। एलईडी लाइट परियोजना से अछूते वार्डों में शाम बाद अधिकांश क्षेत्र की गलियों-सड़कों पर अंधेरा रहता है।
धुंध के मौजूदा सीजन में भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठीक होनी जरूरी है, पर पुराने लाइट ठीक न होने और नए लाइट न लगने पर लोग निगम अफसरों के साथ निवर्तमान पार्षदों को भी कोस रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि निगम अफसर निवर्तमान पार्षदों की भी सुनवाई नहीं कर रहे। इससे पहले मार्च-2020 में नगर निगम ने वार्ड-2, 6, 8, 9, 10, 15, 19 व 21 में सोडियम लाइट-बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट के स्थान पर एलईडी लाइट लगाने का करीब चार करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था।
इसके तहत काम शुरू होते ही गुणवत्ता व अन्य बिंदुओं पर उठे सवालों और आरोपों के चलते काफी समय तक आठ वार्डों में ही यह प्रोजेक्ट लटका रहा। निगम अफसरों से लेकर विधानसभा पिटीशन कमेटी में भी मामला पहुंचा। इसके बाद सितंबर-2021 में जाकर उक्त आठ वार्डों में 8164 एलईडी लाइट लगाई गईं। अन्य 14 वार्ड एलईडी लाइट प्रोजेक्ट से अछूते रह गए।

एलईडी लाइट लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास है। इस संबंध में संबंधित अफसरों को पहले ही दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed