फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Slow pace of application due to technical glitch, candidates had to wait for hours

Yamuna Nagar News: तकनीकी खामी से आवेदन की सुस्त रफ्तार, अभ्यर्थियों को करना पड़ा घंटों इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of application due to technical glitch, candidates had to wait for hours
यमुनानगर। आईटीआई में दाखिले के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया में चौथे दिन तकनीकी पेंच फंसा रहा। हालांकि आईटीआई दाखिले के लिए बना पोर्टल सही चला, पर उस पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में 20 से 30 मिनट का समय लगा। इसकी वजह स्टाफ की ओर से सर्वर या इंटरनेट धीमा होना बताया गया। इसी तकनीकी पेंच में आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरवाने में आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने प्रदेश की सभी सरकारी व गैर सरकारी आईटीआई की ट्रेड में दाखिले के लिए सात से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके तहत जिले में सात सरकारी व नौ गैर सरकारी आईटीआई की ट्रेड में सात जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें पहले दिन सात जून को दोपहर तक आईटीआई में दाखिले के लिए बना पोर्टल नहीं चला। इसके अगले दो दिन भी शनिवार व रविवार की छुट्टी में भी आईटीआई बंद रहीं। सोमवार को आवेदन के चौथे दिन आईटीआई खुली, पर पूरा दिन प्रक्रिया में तकनीकी पेंच फंसा रहा। स्टाफ की मानें तो चौथे दिन पोर्टल सही चला, पर सर्वर या इंटरनेट धीमा होने से ऑनलाइन एक-एक आवेदन फॉर्म भरने में 20-30 मिनट लगे। संध्या, अमिता, बंटी, दीपू ने कहा कि पोर्टल पर पोर्टल पर ऑनलाइन एक आवेदन फॉर्म भरने में आधा घंटा लग रहा है। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय जाया हो रहा है। विभाग को चाहिए कि तकनीकी पेंच को जल्द दूर करे, ताकि आवेदन के बचे 11 दिन में ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत न हों।
विज्ञापन


यमुनानगर आईटीआई में दोपहर तक भरे 35 फॉर्म-
जिले की सबसे बड़ी यमुनानगर की सरकारी आईटीआई है। यहां भी सोमवार को तकनीकी पेंच में दोपहर तीन बजे तक 35 आवेदकों के ही ऑनलाइन आवेदन भरे जा सके। यहां आवेदन प्रक्रिया की देखरेख कर रहे मुनीष ने कहा कि सोमवार को आईटीआई में करीब 50 आवेदक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरवाने आए, जिनमें 35 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा चुके हैं, बाकियों को भी बिना फॉर्म भरे नहीं लौटाया जाएगा। --
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्प डेस्क आज हो जाएंगे दोगुना-
यमुनानगर आईटीआई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पवन कुमार कांबोज ने बताया कि आईटीआई की ट्रेड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जून तक चलेगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरवाने में आवेदकों की मदद के लिए यमुनानगर आईटीआई की दो लैब में 20 हेल्प डेस्क बनाए हैं। सभी टेबल पर इंटरनेट सुविधा के साथ कंप्यूटर व स्टाफ है। आने वाले दिनों में आवेदकों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए तीसरी लैब में भी 15 से 20 हेल्प डेस्क और लगाए जा रहे हैं। जिससे यहां दाखिले के लिए आने वाले आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में ज्यादा समय न लगे। उन्होंने अपील की कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आईटीआई में आकर भरवाएं, क्योंकि यहां फॉर्म भरने में किसी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है। साथ ही स्टाफ की मदद से फॉर्म भरने में किसी तरह की त्रुटि होने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed