{"_id":"670c53499b1025d4590dc806","slug":"skeleton-found-in-empty-plot-murder-suspected-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-126823-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खाली प्लॉट मिला कंकाल, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खाली प्लॉट मिला कंकाल, हत्या की आशंका
Mon, 14 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुखर्जी नगर में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों का कहना है कि हत्या कर किसी ने शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया। वहां पर कुत्तों ने शव को नौंच लिया। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने ने आसपास गहन छानबीन की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। कंकाल किसी महिला का है या पुरुष का अभी तो यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मामला थाना जगाधरी शहर क्षेत्र का है। मुखर्जी नगर में आवासीय काॅलोनी में एक खाली प्लाॅट है। कुछ दिन से खाली प्लाट से दुर्गंध आ रही थी। वहीं कुत्ते भी खाली प्लाॅट में काफी समय से चक्कर काट रहे थे। पहले तो लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रविवार को ज्यादा दुर्गंध आई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की तो पता चला कि खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का कंकाल पड़ा है। कंकाल का एक पैर ही बचा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को वहां पर फेंका होगा। बाद में कुत्तों ने शव को नौंच लिया। बताया जा रहा है कि शव का एक पैर और एक हाथ भी गायब मिला। पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को इसी सूचना दी।
विज्ञापन
तुरंत ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही छानबीन की। कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस की माने तो शव करीब एक माह पुराना लग रहा है। जगाधरी शहर एसएचओ थाना नरेंद्र सिंह ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।