फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sixth accused arrested for robbing the tractor by taking the watchman hostage

चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटने का छठा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused arrested for robbing the tractor by taking the watchman hostage
यमुनानगर। चौकीदार को बंधक बनाकर लूट करने के आरोपियों के छठे साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी को पुलिस के एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल टीम ने पकड़ा है। वहीं टीम ने घर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सेल इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि चौकीदार को बंधक बनाकर लूट करने वाला छठा आरोपी बल्लेवाला जोन में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने भूड़ निवासी बिलाल को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हिसार निवासी मुकेश सेक्टर-17 में रहता है और सड़क बनाने के ठेका लेता है। उसका हॉट मिक्स प्लांट लाकड़ रामपुर खादर में है। जहां पर मध्य प्रदेश से सुरजू चौकीदार लगा हुआ है और वह रात को वहीं पर रहता है। एक जून रात को नकाबपोश आधा दर्जन बदमाश प्लांट पर आ गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उसके बाद चौकीदार को बंधक बनाकर वहां से एक ट्रैक्टर, पांच बड़े बैटरी, तीर मोटर, ग्रीस मशीन व चौकीदार का फोन लूटकर फरार हो गए। इस दौरान शोर मचाने पर बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। सुबह जब मालिक मुकेश प्लांट पर आया तो उसने चौकीदार को बंधा पाया और सूचना पुलिस को दी। जिस पर बूड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed