फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six students found positive, one person died of corona

छह विद्यार्थी मिले पॉजिटिव, एक व्यक्ति की कोरोना से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Six students found positive, one person died of corona
Six students found positive, one person died of corona
जिले में छह विद्यार्थियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें एक छात्रा और पांच छात्र है। दो दिन पूर्व भी रादौर में एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब तक सात विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। ऐसे में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधकों में खलबली मची हुई है। वहीं एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई है। जबकि 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं छह संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

729 बच्चों की हुई सैंपलिग
स्कूलों के खुलने के साथ ही जिलेभर में विद्यार्थियों की सैंपलिंग भी तेज हो गई है। अब तक 729 विद्यार्थियों की सैंपलिंग की जा चुकी है। जिसमें से अभी तक सात विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को एक छात्रा और पांच छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक छात्रा और तीन छात्रा रादौर से है और दो छात्र यमुनानगर के है। रादौर के घेसपुर गांव से 13 वर्षीय छात्रा, खुर्दबन से 18 वर्षीय छात्र, गीता कालोनी रादौर से 17 वर्षीय छात्र व गांव भगवानगढ़ से 16 वर्षीय छात्र संक्रमित पाए गए है। वहीं शुगर मिल युमनानगर से दो छात्रा पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, गांव भटौली निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वह शुगर व अन्य बीमारियों से ग्रसित था। पीजीआई में व्यक्ति का कोरोना टैस्ट हुआ जो पॉजिटिव आया। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से बीमारी के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, आराम नहीं होने पर हॉयर सेंटर ले जाया गया। जहां पर मंगलवार की देर रात मौत हो गई। नगर निगम कर्मचारियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed