फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six shopkeepers were fined for dumping garbage in the open.

Yamuna Nagar News: खुले में गंदगी डालने पर छह दुकानदारों के काटे चालान

Tue, 14 Apr 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Apr 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Six shopkeepers were fined for dumping garbage in the open.
खुले में गंदगी फैलाने पर शराब ठेकेदार के कारिंदे का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
जगाधरी। नगर निगम की टीम ने जगाधरी की छोटी लाइन पर खुले में गंदगी डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने पर दो शराब ठेके के कारिंदों व दो कबाड़ियों समेत छह दुकानदारों के चालान किए।निगम की टीम ने दुकानदारों से तीन हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली और बरामद पॉलिथीन को जब्त किया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर सफाई निरीक्षक अमित कांबोज की टीम ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जिस भी दुकानदार के पास डस्टबिन नहीं मिला और वह खुले में कचरा डालता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खुले में कचरा डालने वालों पर नगर निगम सख्त कार्रवाई कर रहा है। गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर जोन एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन टू में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है, जो नियमित रूप से बाजारों, चौकों और प्रमुख सड़कों पर छापेमारी कर रही हैं। टीम ने दुकानदारों को समझाया कि दुकान से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में एकत्रित करें। कचरे को केवल नगर निगम द्वारा चलाए गए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में ही डाले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed