फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six people including two minor sisters missing

Yamuna Nagar News: दो नाबालिग बहनों समेत छह लोग लापता

Sat, 04 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Six people including two minor sisters missing
यमुनानगर। जिले के अलग अलग स्थानों से दो नाबालिग बहनों समेत छह लोग लापता हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके बेटे का कुछ साल पहले निधन हो गया था। जबकि उसकी पुत्रवधू भी घर छोड़कर चली गई थी। उसकी साढ़े 17 साल और 15 साल की दो पोतियां उसके पास रहती हैं। 20 दिसंबर को वह मजदूरी करने गई थी। जब वह घर लौटी तो उसकी दोनों पोतियां घर से गायब थी। अपने स्तर पर उसने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
वीना नगर कैंप निवासी सोनिया ने बताया कि 17 दिसंबर को उसके पति दीपू घर से बिना बताए कहीं चले गए लेकिन लौटकर नहीं आए। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, बूड़िया क्षेत्र से 23 वर्षीय विवाहिता घर से बिना बताए कहीं चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, प्रताप नगर क्षेत्र के ताजेवाला गांव से महिला लापता हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, रादौर के एक गांव से युवती लापता हो गई। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed