फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six people including teenager missing

Yamuna Nagar News: किशोरी समेत छह लोग लापता

Thu, 12 Sep 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Six people including teenager missing
यमुनानगर। अलग अलग स्थानों से किशोरी समेत छह लोग लापता हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं। गांधी नगर चांदपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसका बेटा लक्ष्य 19 जुलाई की रात को आठ बजे घर से वैष्णो देवी दरबार जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन आज तक वह घर वापस नहीं आया। उसका मोबाइल भी उसी दिन से बंद आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने उसके जानकारों, परिचितों व रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, जोगिंद्र नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी 23 अगस्त को पेपर देने के लिए नई दिल्ली गई थी। अंतिम बार उससे 27 अगस्त को बात हुई थी लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सेक्टर 17 में काम करती थी और वहीं पर रहती थी। नौ सितंबर की सुबह नौ बजे वह सेक्टर 17 से मां से मिलने की बात कहकर गई थी। लेकिन अभी तक वापस नहीं आई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गुमथला राव निवासी राजपाल ने बताया कि उसके छोटे भाई कर्मवीर का बेटा हैप्पी उर्फ गोली नौ सितंबर की शाम को यमुना नदी में हाजरी देने गया था। लेकिन इसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

उधर, जगाधरी की एक कॉलोनी से स्कूल गई 20 वर्षीय युवती घर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, साढौरा की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। अपने स्तर पर उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed