फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six miscreants robbed the teacher by pointing a pistol

बाईपास पर छह बदमाशों ने पिस्टल तान कर टीचर को लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Six miscreants robbed the teacher by pointing a pistol
यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला हाईवे पर बाइकों पर आए छह बदमाशों ने कनपटी पर दो पिस्टल रख कर शिक्षक से करीब दो लाख रुपये की सोने की चेन, दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने शिक्षक को धमकी दी कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताया तो वह न केवल उसकी कार लूट लेंगे बल्कि गोली भी मार देंगे। थाना फर्कपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप के तिलक नगर निवासी गगनदीप ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कन्हैया साहिब चौक के नजदीक ताऊ देवी लाल कॉप्लेक्स में कोचिंग इंस्टीट्यूट है। वह शाम के समय गांव सुढैल में अपने दोस्त गुरदीप से मिलने के लिए अपनी कार में उसके घर पर गया था परंतु गुरदीप उसे घर पर नहीं मिला। उसने गुरदीप को फोन किया तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। वह कार में गांव से निकल कर सहारनपुर-पंचकूला हाईवे पर आ गया। वह कार को हाईवे किनारे रोक कर मोबाइल देखने लगा। उसे पता भी नहीं लगा कि कब कार की खिड़की के पास चार युवक आकर उसके पास खड़े हो गए। उनमें से दो के हाथ में पिस्टल थी। उनके दो साथी कार के पीछे बाइकों पर खड़े थे। उसकी कनपटी पर पिस्टल रखते हुए बदमाशों ने कहा कि उसके पास जो कुछ भी है वह उन्हें सौंप दे। उसकी जेब में दो हजार रुपये थे जो उसने आरोपियों को दे दिए। इस पर बदमाशों ने उसे कार से नीचे उतार दिया और खुद कार में बैठ कर उसमें रखा सामान जांचने लगे। परंतु कार से उन्हें कुछ नहीं मिला। इस पर बदमाशों ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन देख ली। सोने की चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये थी। बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। साथ ही उसे धमकी दी कि वह अपनी कार में बैठकर वहां से चला जाए। यदि वह रास्ते में कहीं रूका तो वह उसकी कार लूट लेंगे और उसे गोली भी मार देंगे।
विज्ञापन

चुहड़वाला माजरा से मिला मोबाइल
गगनदीप ने बताया वह कार को अगले रास्ते से घुमा कर गांव सुढैल में ले गया। उसने अपने अन्य दोस्त की मदद से अपने मोबाइल पर फोन किया। उसका फोन किसी रोहित ने उठाया। जिसने खुद को गांव चुहड़वाला माजरा निवासी बताया। वह रोहित से मिले तो उसने बताया कि यह फोन उसके पिता को हाईवे पर पड़ा मिला। ऊपर से वाहन गुजरने के कारण मोबाइल टूट चुका था। बदमाश मोबाइल को वहीं गिरा कर चले गए होंगे। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई दल सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed