फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six farmers of the district will take part in the Parliament march, Yamunanagar

संसद कूच में हिस्सा लेंगे जिले के छह किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six farmers of the district will take part in the Parliament march, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। संयुक्त किसान मोर्चा ने 22 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक संसद कूच का फैसला किया है। इसके तहत रोजाना 200 किसान मोर्चे की अगुवाई में संसद भवन तक जाएंगे। मोर्चे की पहली सूची में यमुनानगर जिले के भी छह किसानों के नाम शामिल किए गए हैं। यह जानकारी भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बुधवार को दी। वह अपने आवास पर भाकियू की जिलास्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया संयुक्त किसान मोर्चो की पहली सूची में उनके अलावा, जिला महासचिव करणवीर सलेमपुर, मोहनलाल मुंडाखेड़ा, रजनीश सलेमपुर, मामराज मुंडाखेड़ा व देवेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई व 9 अगस्त को महिलाएं भी संसद में कूच करेंगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद कूच करने वाले किसानों के दो फोटो और पूरा विवरण लेकर पहचान पत्र बना दिए गए हैं। ताकि कोई शरारती तत्व किसान आंदोलन को बदनाम न कर सके। जिला यमुनानगर के किसान किस तिथि को संसद जाएंगे, ये फैसला बाद में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन यूपी व उत्तराखंड की शुरुआत करने का फैसला लिया है और इसका आगाज यूपी के मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय किसान महापंचायत में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर के सभी नेताओं की ड्यूटी लगा दी गई है कि हर गांव में 11 सदस्य कमेटी बनाएं, ताकि आंदोलन को और मजबूती मिल सके। उन्होंने मुजफ्फरनगर महापंचायत को लेकर भी सभी जिला कार्यकारिणी सदस्यों से कहा कि अभी से इसकी तैयारियां शुरू की जाएं। इस मौके पर जिला महासचिव करणबीर, जिला उपाध्यक्ष जयपाल, जिला युवा अध्यक्ष दिलबाग, नजीर खान, कमल गुर्जर, मोहनलाल प्रधान छछरौली,सतपाल प्रधान सदौरा, सुखदेव प्रधान बिलासपुर,दीपक सांगवान प्रधान यमुनानगर, बजिंदर सिंह राणा प्रधान सरस्वतीनगर, उदय सिंह प्रधान रादौर, सुभाष शर्मा ,विनोद गुर्जर प्रधान जगाधरी, सुभाष दहिया जिला प्रवक्ता, पवन कंबोज, जनक, मामराज, नैब सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed