फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   situation creat of jam on kamani or vivekanand chouk, traffic increase on workshop road

कमानी चौक, विवेकानंद चौक पर जाम की स्थिति, वर्कशॉप रोड पर भी ट्रैफिक बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
situation creat of jam on kamani or vivekanand chouk, traffic increase on workshop road
इस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के चलते रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर 10 से 15 जून तक आवागमन बंद रहेगा। इसे लेकर सोमवार से वैकल्पिक मार्गों पर ट्रायल शुरू किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर दो बजे से चार बजे तक दो घंटे के लिए आरओबी की बजाय अन्य रास्तों पर वाहनों को भेजा। इससे महाराणा प्रताप चौक और विवेकानंद चौक पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं वर्कशॉप रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया।
विज्ञापन

इस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के चलते आरओबी पर पांच दिन तक कार्य किया जाएगा। कोई हादसा न हो, इसके लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं ट्रैफिक पुलिस की तरफ से प्लानिंग बना ली गई है। इस दौरान टू व्हीलर और पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक रहेगा। काम के लिए फ्लाईओवर के पास भारी मशीनरी भी पहुंच गई है।
विज्ञापन

ये हैं डायवर्ट मार्ग
सहारनपुर-यमुनानगर : सहारनपुर, हरिद्वार की तरफ आने-जाने वाले भारी वाहनों को जगाधरी बस स्टैंड होते हुए कैल बाईपास से नेशनल हाइवे नंबर 344 से निकाला जाएगा। छोटे वाहनों को झोटा रोड वाया कलानौर निकाला जाएगा। जगाधरी बस स्टैंड से भारी वाहनों का रास्ता ब्लॉक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल-कुरुक्षेत्र : भारी वाहनों को वाया जगाधरी, कैल होते हुए बाइपास से निकाला जाएगा। लघु सचिवालय की तरफ आने वाले छोटे वाहनों को फर्कपुर अंडरपास से जगाधवरी वर्कशॉप होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर निकाला जाएगा।
रोडवेज बसें : यमुनानगर बस स्टैंड से करनाल, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, सहारनपुर की तरफ आने जाने वाली बसों को जगाधरी बस स्टैंड, कैल गांव और उसके बाद एनएच 344 से निकाला जाएगा। सहारनपुर की तरफ आने जाने वाली बसें कलानौर, पांसरा फाटक, थर्मल प्लांट होते हुए झोटा रोड से भी आ सकेंगी।
पावंटा, प्रतापनगर व छछरौली की तरफ से आने वाले हल्के व भारी वाहन पहले की तरह ही जगाधरी बाईपास, कैल और एनएच 344 का प्रयोग करेंगे। रात के वक्त ये वाहन रेलवे ओवरब्रिज का प्रयोग करते थे, लेकिन अब पांच दिन यह रास्ता बंद रहेगा।
यहां रहेगी नो इंट्री
-महाराणा प्रताप चौक से विवेकानंद चौक।
-बस अड्डा से विवेकानंद चौक।
-जोडियां नाके से विवेकानंद चौक।
-कैंप व हमीदा से कमानी चौक।
-महाराणा प्रताप चौक से सीधे नहीं जाएंगे वाहन
-बस अड्डे से सीधे वर्कशॉप रोड पर फर्कपुर जाएंगे छोटे वाहन।
इन मार्गों पर भारी वाहन बंद
-जगाधरी बस स्टैंड से महाराणा प्रताप चौक।
-अग्रसेन चौक से फव्वारा चौक।
-इंडस्ट्री एरिया से विवेकानंद चौक।
दो पहिया और कार इन रास्तों का प्रयोग करें
-महावीर चौक से जिंदल पार्क होते हुए पांसरा फाटक।
-ग्रे प्लेकिन, यमुना किनारे होते हुए सहारनपुर रोड।
-अग्रसेन चौक से झोटा रोड होते हुए पांसरा फाटक।
-पुराना सहारनपुर रोड से लापरा होते हुए कलानौर।
वर्जन
रेलवे फ्लाईओवर पांच दिन तक बंद रहेगा। इसके लिए रूट प्लान तैयार कर दिया गया है। रूट डायवर्ट करने के लिए पुलिस की टीमें तैनात रहेगी। वाहन चालकों से अपील है कि कुछ समय के लिए महाराणा प्रताप व विवेकानंद चौक की तरफ आने जाने से बचें। यहां जाम की स्थिति बन सकती है। क्योंकि मॉडल टाउन की तरफ एक साइड की सड़क भी निर्माणाधीन है। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। -अजीत कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी

यमुनानगर फ्लाई ओवर के नीचे रेलगाड़ियों के आवागमन के लिए सीमेंटेड बॉक्स डाले जाएंगे। इसलिए इस पुल पर यातायात को बंद रखना जरूरी है। लोगों से अपील है कि वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें और निर्माण एजेंसी का सहयोग करें।
-पीके गुप्ता, मुख्य महा प्रबंधक, डीएफसीसीआईएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed