फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sisters' journey will become easier on roadways on Rakshabandhan

Yamuna Nagar News: रक्षाबंधन पर रोडवेज में सुगम होगा बहनों का सफर

Thu, 15 Aug 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Sisters' journey will become easier on roadways on Rakshabandhan
यमुनानगर। रक्षाबंधन पर यमुनानगर की रोडवेज बसों में बहनों का सफर गत वर्ष से अधिक सुगम होगा। चूंकि पिछले साल से इस बार डिपो पर बसों की संख्या अधिक है। साथ ही पर्व को लेकर रोडवेज अफसर गत वर्षों में जिन रूटों पर महिलाओं की भीड़ अधिक रही, उन पर फोकस करते हुए रूट प्लान भी तैयार कर रहे हैं। ज्ञात हो कि गत वर्षों में यमुनानगर डिपो पर रोडवेज बसों की संख्या 120 से 130 तक रही जबकि इसके बाद से अलग-अलग समय यमुनानगर के बेड़े में 10 एसी सहित नई यूरो-6 बसें शामिल हुईं।
विज्ञापन

हालांकि, इस बीच कई पुरानी बसें कंडम भी हुई, तब भी मौजूदा समय में डिपो पर बसों की संख्या 180 है। यानी गत वर्षों से करीब 50 बसें अधिक हैं। साथ ही यमुनानगर, जगाधरी और छछरौली में सिटी बस के रूप में पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें भी चल रही हैं। गत वर्षों से बसों की संख्या अधिक होने से रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में रहने वाली भीड़ और मारामारी से राहत की उम्मीद है। जीएम रोडवेज संजय रावल ने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि पर्व पर यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाया जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मरम्मत से लेकर रूट प्लान की तैयारी
रक्षाबंधन के लिए बसों को पहले से तैयार करने के लिए इनकी मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही पर्व पर बसें चलाने को रूट प्लान बनाने की भी तैयारी है। इसमें गत वर्षों में रक्षाबंधन पर रही भीड़ को ध्यान में रखा जा रहा है। क्योंकि यमुनानगर से पर्व पर सबसे ज्यादा भीड़ जिले के ग्रामीण सहित अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पांवटा, सहारनपुर जैसे रूटों पर रहती है। इसलिए इन रूटों पर बसों का समय बढ़ाया जा सकता है। साथ ही कुछ बसें रिजर्व में रख भीड़ बढ़ने पर ऑन डिमांड भी चलाई जा सकती हैं। इससे बहनों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में अधिक समय और भीड़ की दिक्कत से दो चार न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed