{"_id":"691ce1e718bf3cb3780d90c8","slug":"sir-jawahar-singh-public-school-first-in-the-under-14-category-of-volleyball-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-146998-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल के अंडर 14 वर्ग में सर जवाहर सिंह पब्लिक स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल के अंडर 14 वर्ग में सर जवाहर सिंह पब्लिक स्कूल प्रथम
Wed, 19 Nov 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। ऊंचा चंदना गांव स्थित टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल में शांति देवी मेमोरियल इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया। वॉलीबॉल में जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कबड्डी के अंडर -19 वर्ग में टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, वॉलीबॉल के अंडर-14 में सर जवाहर सिंह पब्लिक स्कूल ने प्रथम और कबड्डी में अंडर 14 में टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि खेलों का जीवन में अत्यंत महत्व है। खेल से जहां शरीर फिट रहता है, वहीं खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाकर आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। इसके अलावा खेलों से भाईचारा को भी काफी बढ़ावा भी मिलता है। वहीं, भाजपा सरकार खेलों को अधिक महत्व देते हुए खिलाड़ियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं भी लेकर आई है। अंत मंत्री राणा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान स्कूल संचालक डॉ. कृष्ण अरोड़ा, इंदु अरोड़ा तथा मानव अरोड़ा तथा स्कूल प्रिंसिपल अनामिका यादव ने अपने विचार रखे। इस मौके पर सतपाल सैनी, नरेंद्र सैनी व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद