फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sir Chhoturam, yamunanagar, haryana

सर छोटूराम ने जीवनभर किया किसान और मजबूर वर्ग के लिए संघर्ष: बंचल

Fri, 25 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Fri, 25 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
रादौर। सर छोटूराम जयंती के अवसर पर जाटसभा रादौर की ओर से जाट नगर रादौर में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सर छोटूराम जयंती के अवसर पर जाट समाज के लोगों ने किसान नेता सर छोटूराम के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश पाल बंचल ने की। कार्यक्रम से पूर्व सभा की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन कर सामाजिक बुराईयों को जड़ से खत्म करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यातिथि एडवोकेट सुरेशपाल बंचल ने कहा कि सर छोटूराम गरीब मजदूर, किसानों के सच्चे मसीहा थे। जिन्होंने जीवनभर किसान मजदूर के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन


किसानों को कर्जों से मुक्ति दिलाने के लिए सर छोटूराम ने विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान से ही किसान साहूकारों के चुंगल से आजाद हो पाया था। सर छोटूराम न केवल जाट बिरादरी बल्कि 36 बिरादरी के किसानों के नेता था। जिस समय देश के लोग अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय सर छोटूराम ने न केवल आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि किसानों को दासता से मुक्ति दिलाने व शोषण के जीवन से बाहर निकालने में आंदोलन चलाया था। हमें सर छोटूराम जैसे महान किसान नेता व स्वतंत्रता सेनानी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुशरण करना चाहिए। मौके पर प्रधान सुरेशपाल बंचल, नायब सिंह छारी, कर्णसिंह झगूड़ी, गंगाराम पोटली, बलवान खादर, अभिनव बंचल, जसविंद्र सिंह, धर्मेंद्र बंचल, बलवान सढूरा, मांगेराम कंडरौली, प्रदीप खुर्दबन, जयसिंह ढिल्लो, कुलदीप नंबरदार छोटाबांस, मलखान सिंह ग्रेवाल, सरदार दलीप सिंह, प्रदीप देशवाल, अभयसिंह बंचल, राजेश ढांडा क ंडरौली, रोबिन पंजेटा हरनौल, राजबीर बंचल, सुरेंद्र सिंह, डीपी सिंगला, संजु सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव गुंदयाना में मनाई गई सर छोटूराम जंयती
भारतीय किसान यूनियन की ओर से गुरुवार को गांव गुंदयाना में सर छोटूराम जी की 135वीं जंयती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाकियू प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना व जिला प्रधान संजू गुंदयाना के नेतृत्व में किसानों ने सर छोटूराम के चित्र पर फुलमालाएं अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर किसानों ने समाजिक बुराईयों को जड़ से समाप्त करने की शपथ ग्रहण की। मौके पर प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना, जिला प्रधान संजू गुंदयाना, रामसिंह जत्थेदार, जोगिंद्र गुंदयाना, धर्मपाल गुंदयाना, संदीप टोपरा, ईश्वरसिंह बसातिया, कर्ण बुबका, सीटू नंबरदार, गुरमुख सिंह, अनिल मंडेबर, मंदीप रोडछप्पर, संदीप सुढल, महिंद्र सिंह सुढैल, करनैल सुढैल, बीराराम गलौली, ओमप्रकाश शर्मा गलौली, विरेंद्र मंडेबर, अनिल मंडेबर, विक्रम मंडेबर, मंदीप रोडछप्पर, मामचंद रूहलाखेड़ी, सुखेदव कै ल, राजबीर रूहलाखेड़ी, रवि मंडेबर, दलबीर सिंह सुढल, संदीप सुढल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed