{"_id":"677319c8d485b96cd104f569","slug":"sinners-do-not-like-stories-sakshi-gopal-das-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-130739-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी लोगों को अच्छी नहीं लगती कथा : साक्षी गोपाल दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी लोगों को अच्छी नहीं लगती कथा : साक्षी गोपाल दास
Tue, 31 Dec 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
कथा में उपस्थित श्रद्धालु कथा का आनंद लेते हुए। संवाद
यमुनानगर। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से शीश महल पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साक्षी गोपाल दास ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की कथा रोगों को दूर करती है। जो पापी लोग होते हैं उन्हें भगवान की कथा अच्छी नहीं लगती। भगवान श्री कृष्ण की कथा तीन प्रकार के लोगों को पवित्र बनाने वाली है। पहले जो कथा सुनते हैं, दूसरे जो कथा सुनाते और तीसरे जो कथा का आयोजन करते हैं।
उन्होंने बताया कि जिसके पास एक समय में छह ऐश्वर्य एक साथ पूरी मात्रा में पाए जाते हैं उसे भगवान कहते हैं। इनमें एक जो सबसे सुंदर है, दो सबसे शक्तिशाली, तीन सबसे प्रसिद्ध, चार जिसके पास सबसे ज्यादा वैराग्य है, पांच जो सबसे ज्यादा ज्ञानवान है और छह जो सबसे ज्यादा धनवान है।
साक्षी गोपाल दास ने कहा कि हर व्यक्ति जिसे मनुष्य योनि मिली हो उसे यह जानना चाहिए कि दो प्रकार के तत्व होते हैं, एक विष्णु तत्व और एक जीव तत्व। भगवान श्री कृष्ण जी अर्जुन को कह रहे हैं कि मुझे अपने से ज्यादा अपने भक्त प्रिय हैं। मुझे अच्छा लगता है कि मेरा सम्मान हो न हो मेरे भक्त का सम्मान होना चाहिए, उनकी पूजा होनी चाहिए। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। केक काटा गया, खिलौने बांटे गए व सभी भक्तों को मिठाई का प्रसाद बांटा गया। प्रतिदिन कथा के उपरांत सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाती है।