फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Simran first in poetry recitation, Yamunanagar

कविता पाठ में सिमरन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Simran first in poetry recitation, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। अंटावा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कविता पाठ में सिमरन प्रथम, लग्न द्वितीय व सलोनी तृतीय स्थान पर रही।
नारा लेखन प्रतियोगिता में गोपाल प्रथम, खुशी द्वितीय व रजनी तीसरे स्थान पर रही। वहीं अंताक्षरी प्रतियोगिता में वंश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दृश्य घटना वर्णन प्रतियोगिता में चंचल ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्र देखकर कहानी लिखना प्रतियोगिता में गोपाल प्रथम, चंचल दूसरे व खुशी तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में गोपाल तथा सलोनी प्रथम, रजनी द्वितीय व प्रतिज्ञा तीसरे स्थान पर रही। स्वच्छता पखवाड़े विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, नीरज द्वितीय व पूजा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रवक्ता लक्ष्मी चोपड़ा ने बताया कि हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो सभी धर्मों को जोड़े रखने का काम करती है। यह सिर्फ एक भाषा ही नहीं है, यह देश की संस्कृति वेशभूषा और रहन-सहन का भी परिचय कराती है। इस अवसर पर प्रिंसिपल देवराज शर्मा, एबीआरसी संजय, लक्ष्मी चोपड़ा, रणजीत कौर, सरला, सुनील बठला, ब्रह्म प्रकाश, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed