फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sikh Community Stages Protest Over Land Dispute

Yamuna Nagar News: जमीन के विवाद में सिख समाज का प्रदर्शन

Tue, 21 Apr 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sikh Community Stages Protest Over Land Dispute
जिला सचिवालय में एकत्रित हुए सिख समाज के लोग। संवाद - फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव टीन का माजरा में जमीन विवाद को लेकर दर्ज प्राथमिकी ने सोमवार को तूल पकड़ लिया, जब सिख समाज के लोगों ने जिला सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने मामले को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई और एसपी कमलदीप गोयल को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
कोतरखाना निवासी गुरदेव सिंह, हैप्पी, लखविंद्र सिंह, अर्जित और जीत सिंह सहित सिख समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि गांव कोतरखाना निवासी मलकीत सिंह व अन्य के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट करने का जो मामला दर्ज किया गया है, वह पूरी तरह निराधार है। उनका आरोप है कि न तो किसी के साथ मारपीट हुई और न ही किसी को जातिसूचक शब्द कहे गए।
विज्ञापन

दबाव बनाने के उद्देश्य से झूठा केस दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से गांव टीन का माजरा निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि मलकीत सिंह, नवजोत सिंह और अजीत सिंह अपने साथियों के साथ खेत में पहुंचे और कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने खेत में खड़ी गेहूं की फसल जबरन काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई और तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया। इस शिकायत के आधार पर थाना छप्पर में छह अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी कमलदीप गोयल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed