फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sifti emerged victorious in the solo dance category

Yamuna Nagar News: सिफ्ती ने एकल नृत्य में मारी बाजी

Sun, 25 Oct 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sifti emerged victorious in the solo dance category
जिला बाल कल्याण परिषद में विजेताओं के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से जिला बाल कल्याण परिषद यमुनानगर में आयोजित बाल प्रतियोगिताओं के चौथे दिन भी बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल नृत्य में सिफ्ती ने पहला, माही ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
थाली व कलश सजावट में ज्योति प्रथम, उर्मिश द्वितीय और मिशिका तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में सरस्वती पब्लिक स्कूल, जगाधरी के ईशांत ने पहला और हर्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल, प्रोफेसर कॉलोनी की सुदीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। स्केचिंग ऑन द स्पॉट में चाहत प्रथम, आयुष दहिया द्वितीय और जसलीन तृतीय रही।
विज्ञापन

मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में दिव्या ने पहला, ऋषिता ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में सरस्वती पब्लिक स्कूल, जगाधरी की टीम प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की टीम द्वितीय और सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शुगर मिल की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक रोहिल्ला और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद मुख्यालय के वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी ओपी मेहरा ने अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि नौवीं और दसवीं कक्षा के 20 स्कूलों के लगभग 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed