फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Siege of education minister's residence in protest against paddy purchase, farmers sitting with tents

धान खरीद के विरोध में शिक्षामंत्री के आवास का घेराव, टेंट लगाकर बैठे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Siege of education minister's residence in protest against paddy purchase, farmers sitting with tents
धान की सरकारी खरीद 11 अक्टूबर से करने के फैसले के विरोध में शनिवार को किसानों ने जिलेभर में भाजपा नेताओं का विरोध किया। चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदयाना और निदेशक मनदीप रोड छप्पर की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के आवास का घेराव किया। इस दौरान तीन जगहों पर की गई बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए धान से भरी ट्राली लेकर किसान शिक्षामंत्री के आवास तक पहुंच गए। इस बीच पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। बाद में किसान शिक्षा मंत्री के आवास से सटे खाली प्लाट में टेंट लगाकर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

धान की खरीद में देरी से आक्रोशित किसान शनिवार सुबह 11 बजे जगाधरी अनाज मंडी में इकट्ठे हुए। साथ ही सरकार के फैसले पर विरोध जताया। इसके बाद ट्राली में धान भरकर जुलूस की शक्ल में शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के आवास का घेराव करने जगाधरी पहुंचे। यहां पुलिस की तरफ से किसानों को रोकने के लिए तीन जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। किसान एक के बाद एक अवरोधकों को हटाते हुए आगे बढ़ने लगे। शिक्षामंत्री के आवास के पास अंतिम अवरोधक को तोड़ने के दौरान किसान और पुलिस के बीच झड़प हो गई, लेकिन पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोक नहीं पाई। इसके बाद किसान शिक्षामंत्री के आवास के पास एक खाली प्लॉट में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदयाना ने बताया कि धान की 90 दिन की फसल पकी हुई खड़ी है। काफी संख्या में किसान अपनी फसल काटकर मंडियों में खड़े हैं, लेकिन सरकार उनको बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ 33 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ की पैदावार होती है, लेकिन सरकार ने इसे घटाकर 25 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा की है, जो गलत है। मनदीप रोड छप्पर ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक तरीके से अपना प्रदर्शन करते हुए शिक्षामंत्री के आवास पर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने ज्यादती की।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे एसडीएम सुशील कुमार ने किसानों को बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार से धान की खरीद करने की बात कही है। उन्होंने किसानों को मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो भी दिखाई, जिसके बाद किसानों ने धरना खत्म किया। इस दौरान गुरबीर सिंह, धर्मपाल, गुरमेज, जरनैल सांगवान, राजकुमार, संजू शर्मा, पवन, हरपाल सुढैल, कृष्णपाल, सुखदेव, जयपाल समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed