फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shubhacharan left everyone behind in 800 meters race

800 मीटर दौड़ में शुभाचरण ने सभी को पीछे छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shubhacharan left everyone behind in 800 meters race
Shubhacharan left everyone behind in 800 meters race - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में खेल दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता कॉलेज के डीपी डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर की देखरेख में करवाई गई। डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में पायल ने पहला, हिमांशी ने दूसरा व सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कों की 800 मीटर दौड़ में शुभ चरण प्रथम, आदित्य दूसरे व विमल तीसरे स्थान पर रहा। प्रिंसिपल डॉ. दीपक कौशिक ने विजेताओं को सम्मानित किया। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।
विज्ञापन

उन्हें हॉकी के सबसे महान खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाता है। उनको हॉकी का जादूगर कहने के पीछे का कारण उनका मैदान पर प्रदर्शन है। उन्होंने देश के लिए टीम को 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलवाए। भारत सरकार ने ध्यानचंद को 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed