फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shrimad Bhagavad Gita Inspiration-Stratete Scripture, Yamunanagar

श्रीमद्भगवद गीता प्रेरणा-स्त्रत्तेत ग्रंथ : अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagavad Gita Inspiration-Stratete Scripture, Yamunanagar
गीता जयंती महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-17 के रेडक्रॉस मैदान में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का रविवार को आगाज हो गया। मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता प्रेरणा स्त्रत्तेत ग्रंथ है। गीता का संदेश सभी अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गीता में कर्म का संदेश दिया गया है और कर्म मन से होता है। श्रीमद्भगवद गीता में संदेश दिया गया है कि निराशा का जीवन में कोई स्थान नहीं है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमें अन्याय पर न्याय व अधर्म पर धर्म की जीत का स्पष्ट संदेश है। न्याय के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। गीता में बताया गया है कि न्याय, नैतिकता, सत्य, मानवीय धर्म शाश्वत है और इसकी रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों व विभागों की ओर से सांस्कृतिक, धार्मिक व पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग व जिला प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है। महोत्सव में 20 स्टाल की प्रदर्शनी लगाई गई है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व गीता महोत्सव से जुड़ी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने श्रीमद्भागवत गीता की आरती की। विशिष्ट अतिथि हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग रहे। अध्यक्षता एडीसी रणजीत कौर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में विधायक घनश्याम ने कहा कि कुछ वर्षो से प्रदेश में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ सभी जिलों में वार्षिक गीता महोत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। लोग जिलास्तरीय गीता महोत्सव में आएं व गीता के उपदेशों को अपना कर जीवन में गुणात्मक सुधार लाए। कार्यक्रम में जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार के भारत भूषण बंसल, नीरू चौहान, अंकुर महेश्वरी, पार्षद राम आसरा भारद्वाज, देवव्रत शर्मा खारवन, नरेश गुप्ता, सीआईएफएस के रिटायर्ड सीनियर कमांडेंट बीके मेहता, कृषि विभाग से डॉ. विनीत जैन, उपजिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी सुमन बहमनी, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान व पृथ्वी सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया विभागाध्यक्ष डॉ. उदयभान ने किया।
इन्होंने दी रंगारंग कार्यक्रम पर प्रस्तुति
महोत्सव में जगाधरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी लोकनृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गिद्दा व पुरानी सब्जी मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी रागनी एवं नृत्य पर प्रस्तुति दी। भजन गायक सुनीता दुआ ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर आधारित भजन व कलाकार गुलाब सिंह एंड पार्टी ने हरियाणवी गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त जंगम जोगी, नगाड़ा पार्टी, बीन पार्टी ने भी कार्यक्रम पेश किए।

इन विभागों और संस्थाओं ने लगाए स्टाल
महोत्सव में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं किसान कल्याण, आयुष, उद्यान, हैफड, जिला एमएसएमई केंद्र, शिक्षा सहित अन्य विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में श्री आदि देव सेल्स, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत फिजा स्वयं सहायता समूह गांव कलानौर, लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह दयालगढ़, अंबेडकर महिला स्वयं सहायता समूह भोगपुर, उजाला स्वयं सहायता समूह सरस्वती नगर, न्यू लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह कुंजल कांबोयान, शहरी आजीविका मिशन के तहत राधे-राधे स्वयं सहायता समूह यमुनानगर, गीता प्रेस गोरखपुर, मान्यता प्राप्त आकाश करियर कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड, जिला रेडक्रॉस समिति, एक सोच-नई सोच एनजीओ, नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विभाग, सहज योग ध्यान ने स्टाल लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed