फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shri Jagannath Rath Yatra will take place in the city on 21st

Yamuna Nagar News: शहर में 21 को धूमधाम से निकलेगी श्रीजगन्नाथ रथयात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Shri Jagannath Rath Yatra will take place in the city on 21st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से इस वर्ष 24वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा 21 जून दिन शाम पांच बजे से रादौर रोड से प्रारंभ होगी। विशाल रथ के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा।
इसे लेकर इस्कॉन प्रचार समिति और आयोजक कमेटी सदस्यों की मंदिर में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कार्यक्रम के लिए चर्चा की। कुरुक्षेत्र इस्कॉन प्रचार श्रीवास चरण दास ने बताया कि रथयात्रा में शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान मुख्य अतिथि होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि कमल गुप्ता, कपिल गुप्ता ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पोलो प्लास्टिक इंडिया प्रा.लि. और इस्कॉन प्रचार समिति के चेयरमैन राम निवास गर्ग, प्रधान संदीप बंसल, रथ यात्रा निदेशक प्रशांत, प्राशु पाठक, रथ यात्रा निदेशक मनजीत नारंग, प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप गर्ग, महासचिव राहुल जिंदल और कोषाध्यक्ष परीक्षित होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ, श्री बलदेव और सुभद्रा महारानी की प्रतिमा विशाल रथ पर सुसज्जित की जाएगी। रादौर रोड से शाम पांच बजे यात्रा प्रारंभ होगी। जो अग्रसेन चौक, महावीर चौक, पेपर मिल गुरुद्वारा, फव्वारा चौक, निरंकारी भवन से महाराणा प्रताप पार्क से होते हुए भाटिया नगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भंडारे के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि चैतन्य महाप्रभु भगवान श्रीजगन्नाथ की यात्रा में रथ के सामने घंटों नृत्य करते थे। उन्होंने बताया कि ब्रह्मांड पुराण में कहा है कि जो व्यक्ति भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा उत्सव देखता है, रथ खींचता है, रथ के समक्ष नृत्य करता है, भगवान जगन्नाथ का प्रसाद भंडारा ग्रहण करता है। उसके सभी पाप नष्ट होते हैं और उसे भगवद् धाम की प्राप्ति होती है। संपूर्ण जगत के नाथ होने के कारण ही भगवान श्रीकृष्ण को जगन्नाथ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ कलियुग के सबसे दयालु अवतार हैं। भगवान की शरण में जाने वाला जीव सभी पापों से मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed