फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Showing fear of getting trapped in a case, cheated of lakhs of rupees

Yamuna Nagar News: केस में फसंने का डर दिखा ठगे लाखों रुपये

Wed, 18 Sep 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Showing fear of getting trapped in a case, cheated of lakhs of rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। साइबर ठगों ने आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होने का डर दिखाकर सेक्टर 17 क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी गुरुजोत सिंह से आठ लाख 48 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फसाने का डर दिखाकर ठगों ने उससे रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गुरुजोत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है। बीती 25 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे बताया कि वह फेडेक्स कोरियर कंपनी से बात कर रहा है। आपके आधार कार्ड पर मुंबई से एक कोरियर रशिया के मॉस्को शहर में भिजवाया गया है। जिसे मुंबई बार्डर पर कस्टम विभाग वालों ने पकड़ लिया है। पार्सल के अंदर 50 किलो कपड़े, दो लेपटॉप, तीन क्रेडिट कार्ड व 150 ग्राम ड्रग्स मिली है।
विज्ञापन

जब उसने कहा कि उसने इस प्रकार का कोई सामान कोरियर नहीं किया है। तब आरोपी ने उसे कहा कि उसके आधार कार्ड की डिटेल लीक हो चुकी है। आपके नाम पर पार्सल विदेश भेजे जा रहे हैं। आरोपी ने उसे कहा कि इस संबंध में उसे मुंबई आना पड़ेगा। जब उसने मुंबई जाने से मना किया तो आरोपी ने कहा कि उसकी शिकायत को ऑनलाइन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसे कहा कि उसकी कॉल को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर रहे हैं। कॉल ट्रांसफर होने के बाद उसकी बात क्राइम ब्रांच में तैनात एसआई अजय बंसल से हुई। आरोपी ने उसे कहा कि उसके आधार कार्ड पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स डिलिंग व 24 बैंक खाते खुले हुए हैं। यह सभी खाते मोहम्मद इस्लाम नवाब मलिक नाम से जुड़े हुए हैं। जो मनी लॉन्ड्रिंग का काम करता है।

आरोपी ने उसके दोनों बैंक खातों की जांच करने की बात कही। उसने डर के कारण सारे पैसे आरोपियों द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर में आरटीजीएस के माध्यम से डाल दिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed