फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Showed talent in verse pronunciation, speech, dialogue, painting, Yamunanagar

श्लोक उच्चारण, भाषण, संवाद, पेंटिंग में दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Showed talent in verse pronunciation, speech, dialogue, painting, Yamunanagar
प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्लोक उच्चारण, भाषण, संवाद, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी ने की। प्रतियोगिताएं एपीसी कुलदीप सिंह की देखरेख में हुई। उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी व एपीसी कुलदीप सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान पिरथी सैनी ने कहा कि गीता सिर्फ एक ग्रंथ नहीं, बल्कि देववाणी है। सभी ग्रंथ किसी न किसी महापुरुष ने लिखे हैं, लेकिन श्रीमद्भागवत गीता भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकली हुई वाणी है, इसलिए इसे देववाणी भी कहा गया है।
विज्ञापन

एपीसी कुलदीप सिंह ने कहा कि हम सभी को भागवत गीता के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित रूप से स्कूलों में बच्चों को गीता का ज्ञान देकर उन्हें अच्छे संस्कार दें। निर्णायक मंडल में अनिल कुमार,अरुण कैहरवा, विक्रम कुश, लावण्या कपूर, प्रवीण कुमार, लाजवंती, शशि गुप्ता, हरिराम, तारक नाथ, राजेश कुमार व कुसुम सैनी शामिल थे। खेमलाल सैनी और सूरजभान ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम
गीता संवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नितिन व पारस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरांवा को मिला। दूसरा स्थान निधि व खुशी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर को और तीसरा स्थान पर मोहिनी व आरती राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी को मिला।
पेंटिंग में तमन्ना राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर को प्रथम स्थान, प्रगति राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा को दूसरा स्थान, देविका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुड़िया को तीसरा स्थान मिला। निबंध में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महलांवाली की मुस्कान प्रथम, दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहड़पुर की कल्पना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर की नैंसी तीसरे स्थान पर रहीं।

श्लोक उच्चारण में कीर्ति शर्मा गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर प्रथम, आंचल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहड़पुर द्वितीय, प्रगति राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सढ़ौरा तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी का देव प्रथम स्थान पर रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर की वंशिका दूसरे स्थान पर और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की पूजा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed