फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Showed strength in sports competitions, 1500 m. Vishal first in the race

Yamuna Nagar News: खेल स्पर्धाओं में दिखाया दमखम, 1500 मी. दौड़ में विशाल प्रथम

Thu, 19 Feb 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in sports competitions, 1500 m. Vishal first in the race
पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संस्थान
जगाधरी। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में दो दिवसीय खेल उत्सव का बुधवार को आगाज हुआ। इस 35वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में विद्यार्थियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व डीपी रविकांत बेदी और खेल प्रभारी रंजन पन्नू ने किया। पहले दिन 100, 200 व 1500 मीटर पुरुष महिला दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट भाला फेंक इत्यादि प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान 1500 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम रहा।
विज्ञापन

महोत्सव के शुभारंभ पर विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य व गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम प्राचार्य अनिल कुमार बुद्धिराजा ने कहा कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल बेहद जरूरी है। हमें किसी न किसी खेल को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस दौरान रविकांत बेदी ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, इस दौरान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में चयनित होने पर एनसीसी कैडेट मोहक को सम्मानित किया गया। एनसीसी प्रभारी कैप्टन मनदीप सिंह के नेतृत्व में मोहक तैयारी कर रहा था। प्रतियोगिता का समापन वीरवार को होगा और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स

प्रतियोगिता में यह रहे विजेता

लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में ईसीई संकाय के विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग का उदित ने दूसरा स्थान पाया। सिविल इंजीनियरिंग संकाय के लवकुश ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। लड़कियों की लंबी कूद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर इंजीनियरिंग की महक दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में पूजा ने प्रथम स्थान पाया। वहीं, महक दूसरी स्थान रही और शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संस्थान

पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संस्थान

पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संस्थान

पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संस्थान

पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संस्थान

पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संस्थान

पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संस्थान

पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed