फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shortcuts of accidents on city roads, Yamunanagar

शहर की सड़कों पर हादसों के शार्टकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shortcuts of accidents on city roads, Yamunanagar
रेलवे रोड पर गीता भवन मंदिर के सामने बने अवैध कट से निकलते लोग - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बावजूद इसके इससे न तो प्रशासन संजीदा है और न ही लोग जागरूक हैं। लोगों ने अपनी सहूलियत के लिए एनएच-73 ए व शहर के बीच रेलवे रोड व जगाधरी वर्कशॉप रोड पर डिवाइडर तोड़ दिए है। डिवाइडर के बीच मनमानी कर अवैध रूप से बनाए शार्टकट हादसों को दावत दे रहे हैं।
शहर सबसे व्यस्त रेलवे रोड पर अग्रसेन चौक से शहीद भगत सिंह चौक के बीच आनंद मार्केट व गीता भवन व मुलतानी रेस्तरां के पास डिवाइडर के बीच कुल तीन अवैध कट हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से यह कट बंद कर दिए गए थे। कुछ माह बाद फिर से लोगों ने डिवाइडर तोड़कर कट बना लिए है। इसी तरह सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर यमुना नहर पुल से विश्वकर्मा चौक और विश्वकर्मा चौक से जोडियो नाके तक कई अवैध कट है।
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप रोड पर महाराणा प्रताप चौक से विष्णु नगर चौक तक भी कई कट बनाए हुए हैं। रेलवे व जगाधरी वर्कशॉप रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्ग हैं, बावजूद इसके सरेआम लोगों ने मनमानी कर अपनी सहूलियत के लिए यह कट बना डाले हैं। इन रास्तों के बीच से वाहन चालक एक से दूसरे मार्ग पर आते-जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति के साथ हादसे की भी आशंका बनी रहती है। कई बार हादसे में व्यक्ति की जान तक चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के लेवल में आया डिवाइडर
जगाधरी वर्कशॉप रोड पर महाराणा प्रताप चौक से शहीद भगत सिंह चौक के बीच कोई अवैध कट नहीं है, लेकिन महाराणा प्रताप चौक से बस स्टैंड तक डिवाइडर व सड़क का लेवल लगभग बराबर हो गया है। इसके अलावा डिवाइडर के बीच काफी जगह गैप है। वाहन चालक डिवाइडर के ऊपर या इन गैप के बीच से सड़क क्रॉस करते हैं, जो जाम के साथ हादसे की भी वजह बन सकती है। करीब 500 मीटर के इस टुकड़े पर कई लोगों की जान जा चुकी हैं।
पावंटा रोड पर कई अवैध कट
जगाधरी पावंटा पर बुड़िया चौक से चनेटी चौक तक कपूर अस्पताल व उदय पैलेस के समीप डिवाइडर के बीच अवैध कट हैं। आसपास के लोगों की मानें तो यह दोनों कट पास में स्थित लक्कड़ फैक्टरियों व कांटों पर आने-जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों द्वारा अपनी सहूलियत के लिए बनाए हैं। इन भारी वाहनों के इन कटों से सड़क क्रॉस करते वक्त जाम लग जाता है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

शहर की सड़कों पर जहां अवैध कट बने हुए है। उनकी जांच की जा रही है। जांच में यदि कट अवैध मिले तो उन्हें बंद करवा दिया जाएगा। पावंटा व सहारनपुर रोड उनके अंतर्गत नहीं आते है। - आनंद स्वरूप, एसई नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed