फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopping for Kanya Pujan till evening

Yamuna Nagar News: कन्या पूजन के लिए शाम तक खरीदारी

Thu, 26 Mar 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shopping for Kanya Pujan till evening
कंजक पूजन के लिए सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
जगाधरी। अष्टमी पर कंजक पूजन के लिए भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक बाजारों में खरीदारी का दौर चला। कन्याओं को भोजन करवाने के बाद गिफ्ट खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी व नवमी पर कंजकों को भोजन करवाकर व्रत पूर्ण किया जाता है। भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा, उपहार इत्यादि दिए जाते हैं। इसकी खरीदारी के लिए महिलाओं ने बुधवार को जमकर खरीदारी की। बाजार में स्टेशनरी, गिफ्ट शॉप, श्रृंगार की दुकानों पर काफी भीड़ रही। महिला कंजक को देने के लिए लंच बाॅक्स, ज्योमेट्री बाॅक्स, वाटर बोतल, शिक्षण सामग्री, बैग इत्यादि की खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार के गिफ्ट गैलरी संचालक मोनू ने बताया कि कंजकों के लिए थालियां, कटोरी, टिफिन, चुनरी, शृंगार का सामान बिक रहा है। इसके अलावा प्लेट 10 से 40 रुपये तक बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टिफिन 20 से 400 रुपये, कटोरी 10 रुपये और माता की चुनरी 5 से 50 रुपये में बिकी। वहीं, रेलवे रोड पर नवरात्र सामग्री की दुकान लगाने वाले रामकुमार ने बताया कि कंजक पूजन को लेकर पेंसिल व स्कैच कलर, लंच बाॅक्स, पेंसिल बाॅक्स, सुगंधित कलर व रबड़ पैक की काफी मांग रही। उन्होंने बताया कि इनके दाम 10 से लेकर 40 रुपये तक हैं। इसके अलावा कंजक पूजन के लिए छोटी प्लेट की मांग भी काफी रही। इन प्लेट का दाम 40 रुपये से 100 रुपये प्रति दर्जन रहा। कंजक पूजन को लेकर फल, फूल व पूजन सामग्री की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। महिलाओं ने पूजन के लिए फलो, फूलों, नारियल, हवन सामग्री, ड्राईफ्रूट सहित अन्य सामान की खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed