फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shopkeepers unloading goods from auto beaten

Yamuna Nagar News: ऑटो से सामान उतार रहे दुकानदार पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
shopkeepers unloading goods from auto beaten
जगाधरी में बाजार ऑटो से सामान उतारते वक्त तीन लड़कों ने दुकानदार से मारपीट की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में रेलवे रोड जगाधरी निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि उसकी रेलवे बाजार में ट्रैकोन कुरियर के नाम से दुकान है। जिस पर वह, उसका भाई व पिता काम करते हैं। 30 मार्च की शाम के समय राम नवमी की शोभा यात्रा के समय उनका कुरियर का सामान दुकान पर आया था। तब उन्होंने ऑटो को एक साइड में खड़ा कर दिया और शोभा यात्रा के निकल जाने के बाद सामान दुकान पर उतरवाने लगा। कुछ देर के बाद तीन लड़के आए और उसे सामान उतारते हुए गालियां देने लगे। बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसकी छाती व माथे पर चोट लगी। तभी वहां पर अन्य दुकानदार धमेंद्र व सुंदर लाल वर्मा भी आ गए। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि वह आज के बाद उन्हें अकेला मिला तो उसे जान से मार देंगे। उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। हमलावरों की पहचान चंद्र व जिंदर के बेटे के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed