फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopkeepers jammed the broken road, officials did not come even after calling

टूटी सड़क को लेकर दुकानदारों ने लगाया जाम, फोन करने पर भी नहीं आए अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers jammed the broken road, officials did not come even after calling
सड़क बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे आप कार्यकर्ता व दुकानदार। - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। टूटी सड़क से परेशान वार्ड नंबर दो के दुकानदारों ने सोमवार को देवी भवन बाजार में जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना शहर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सीनियर डिप्टी मेयर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने सीनियर डिप्टी मेयर को कॉल की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इस पर नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही गई।
विज्ञापन

पुलिस ने फोन किया, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। काफी देर यही चलता रहा। जब न कोई जनप्रतिनिधि और न ही कोई अधिकारी आया तो दुकानदारों ने जाम न खोलने की चेतावनी दी। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने स्थिति संभाली और दुकानदारों का ज्ञापन लिया। इस दौरान थाना प्रभारी नसीब सिंह ने दुकानदारों से कहा कि वे जाम खोल दें, पुलिस उनकी समस्या प्रशासन तक पहुंचाएगी। करीब दो घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा में दुकानदारों को मनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। दुकानदारों ने थाना प्रभारी नसीब के आश्वासन पर जाम खोला, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम गेट पर ताला लगा दिया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी इस मौके को खूब भुनाया। आप नेताओं ने कहा कि यह विकास सरकार का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि केवल मंचों और भाषणों से विकास की बात की जाती है, लेकिन प्रतिनिधि जनता की बात तक नहीं सुनते हैं। आप ने इस दौरान जमकर नारेबाजी है। बता दें कि यह शिक्षा मंत्री का विधानसभा क्षेत्र है आप ने इसका पूरा फायदा उठाया और सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन देवी भवन बाजार के दुकानदारों ने कहा कि टूटी सड़क के कारण वे बहुत परेशान हैं। पहले ही बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है और बाकी कसर टूटी सड़क ने पूरी कर दी। टूटी सड़क के कारण लोगों ने यहां आना बंद कर दिया। दुकानदारी बिल्कुल ठप हो चुकी है। खस्ताहाल सड़क से लोगों का निकलना मुहाल हो गया है। आए दिन यहां लोग गिरकर चोटिल होते हैं। टूटी सड़क के कारण गिरने से कई लोगों के हाथ पांव टूट चुके हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार मिले, नहीं किया समाधान
दुकानदारों ने कहा कि वे समस्या को लेकर कई बार वार्ड पार्षद एवं सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा उर्फ पिन्नी को अवगत करवा चुके हैं। दुकानदारों ने उन्हें मौके पर आकर हालात देखने की भी गुहार लगाई, लेकिन अपने कार्यकाल में वे एक बार भी नहीं आए। हर बार अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया। कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक गए हैं। परेशान होकर उन्हें जाम लगाना पड़ा।
हवाई जहाज नहीं यहां साइकिल चलाना मुश्किल
दुकानदारों के प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया। इस दौरान आप नेता व कार्यकर्ता दुकानदारों के बीच पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। यहां आप नेता इंद्रजीत सिंह, नरेश कांबोज, प्रीतम सिंह, अनिल प्रजापति व पूर्व मेयर प्रत्याशी योगेश सेठी योगी, मायाराम, रामेश्वर, सूर्यभान, करनैल सिंह, जोगिंद्र सिंह, निर्मला कश्यप, अजय शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। योगेश सेठी ने कहा कि शिक्षामंत्री ने कहा था कि उनके क्षेत्र की सड़कें ऐसी हैं कि हवाई जहाज उतार सकते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि विस क्षेत्र की सड़कों पर साइकिल नहीं चलाई जा सकती है। आप नेताओं ने कहा कि यदि दुकानदारों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नगर निगम ताला लगाकर सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।

मैं शहर में नहीं हूं। गुजरात के अहमदाबाद आया हुआ हूं। मेरा फोन ऑन था हो सकता है कि नेटवर्क की दिक्कत के कारण कॉल कनेक्ट नहीं हुआ होगा। जिसके लिए प्रदर्शन किया गया है उस सड़क एस्टीमेट तैयार कर पास करवा दिया गया है। इस माह के अंत में उसका काम शुरू हो जाएगा।
-प्रवीण शर्मा, वार्ड नंबर-दो एवं सीनियर डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed