फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopkeeper was burning garbage in the open, challan of five thousand rupees

Yamuna Nagar News: खुले में कचरा जला रहा था दुकानदार, पांच हजार का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper was burning garbage in the open, challan of five thousand rupees
विज्ञापन




यमुनानगर। खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को सीएसआई सुनील दत्त की टीम ने महाराणा प्रताप चौक के पास खुले में कचरा डालकर जलाने पर एक दुकानदार का पांच हजार रुपये का चालान किया। इस दौरान उन्होंने वर्कशॉप रोड व लघु सचिवालय रोड पर दुकानदारों को खुले में कचरा डालने पर पांच हजार रुपये तक का चालान करने की चेतावनी दी। वहीं, वर्कशॉप रोड से निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया और लोगों को अतिक्रमण न फैलाने पर कड़ी कार्रवाई करने को चेताया।
सीएसआई सुनील दत्त ने बताया कि निगमायुक्त आयुष सिन्हा व अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर खुले में गंदगी डालने व अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई अब रोजाना की जाएगी। बुधवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया। यहां कुछ लोगों द्वारा सर्दी के कपड़े बेचने के लिए बेंच व स्टॉल लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था। जिन्हें हटाया गया और दोबारा अतिक्रमण करने पर चालान करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने लोगों को खुले में गंदगी न डालने के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास एक दुकानदार खुले में कचरा डालकर उसे जलाता हुआ मिला। जिस पर उसे तुरंत ऐसा करने से रोका गया और उसका मौके पर ही पांच हजार रुपये का चालान किया गया। सीएसआई सुनील दत्त ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। फिर भी कुछ दुकानदार सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। जो गलत है। इससे सड़कों पर जाम लगता है और आमजन को परेशानी होती है। अब ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article