{"_id":"662d841711ea75effa070ac4","slug":"shopkeeper-injured-by-hitting-glass-bottle-on-his-head-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-118108-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकानदार के सिर में कांच की बोतल मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकानदार के सिर में कांच की बोतल मार किया घायल
Sun, 28 Apr 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पुराना बस स्टैंड के सामने कुछ युवकों ने दुकानदार से मारपीट की। इस दौरान दुकानदार को कांच की बोतल सिर में मार घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने दुकानदार से हजारों रुपये छीने व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बकाना निवासी सुशील कुमार ने बताया कि पुराना बस स्टैंड के सामने उसकी भारत फोटोस्टेट के नाम से दुकान है। दोपहर में वह दुकान पर बैठा था। तभी दुकान पर दो युवक आए और उसे बायोडाटा बनाने के लिए कहा। जैसे ही युवकों से बायोडाटा बनाने के लिए जानकारी मांगी तो उनमें काली कमीज वाले युवक ने बताया कि उसका नाम तरुण है और वह 10वीं पास है।
उसने पूछा कि 10वीं किस बोर्ड से की है तो उसने बताया कि उसने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं पास की है। जब पूछा कि 12वीं किस बोर्ड से है तो उसने पहले बताया कि उसने हरियाणा बोर्ड से की है और फिर बताने लगा कि उसने सीबीएसई बोर्ड से की है। तब उसे सही जानकारी देने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने कहा कि जो चाहे लिख दो, चाहे एचबीएसई बोर्ड बिहार लिख दो, कॉमर्स लिख दो।
विज्ञापन
इस प्रकार जानकारी देते हुए अनाप-शनाप बोलने लगा। इस पर उसने कहा कि आप बायोडाटा जिसका बनवाना है, उसके बारे में सही जानकारी दें। इस पर आरोपी ने धमकाते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। तब दोनों युवकों को दुकान से बाहर जाने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गए और उससे हाथापाई करने व जान से मारने की धमकी देने लगे।
साथ ही उस पर कांच की बोतल फेंक कर मारी और जेब से 18 हजार रुपये छीन लिए। आरोपी तरुण ने कोल्डड्रिंक की कांच की बोतल से उसके सिर में मारी, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर में पहुंचाया। इस शिकायत पर पुलिस ने नाचरौन निवासी तरुण व दीपक सहित उसके अन्य साथियों पर केस दर्ज कर लिया।