फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopkeeper fined five thousand for setting fire on junk

कबाड़ में आग लगाने पर दुकानदार पर लगा पांच हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper fined five thousand for setting fire on junk
Shopkeeper fined five thousand for setting fire on junk - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) रादौर। बुबका चौक पर एक दुकानदार ने कूड़ा-करकट बाहर निकालकर आग लगा दी। जिस कारण पूरे क्षेत्र में धुआं हो गया और राख उड़ने लगी, जिससे लोगों को परेशानी होने लगी। नगर पालिका की टीम ने दुकानदार पर जुर्माना किया।
विज्ञापन

बुबका चौक पर एक दुकानदार द्वारा कबाड़ में आग लगाने पर नगरपालिका की टीम ने हजारों रुपये जुर्माना किया है। नपा की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और दुकानदार को चेतावनी देते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। नपा सफाई निरीक्षक सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि दुकानदारों ने शिकायत दी कि एक दुकानदार कबाड़ी का काम करता है। जो हर रोज कबाड़ में आग लगाकर वातावरण दूषित करने का काम कर रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। भविष्य में यदि दोबारा दुकानदार ने आग लगाकर वातावरण को दूषित किया तो नपा की ओर से उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि वे कबाड़ में आग लगाकर वातावरण को दूषित न करें। इस पर नपा की ओर से भारी जुर्माना किया जाएगा। जुर्माना अदा न करने पर नपा पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed