फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shopkeeper did not deposit rent, 17 shop's seal

17 दुकानों पर रुका हुआ था 26 लाख किराया, नगर निगम ने की सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper did not deposit rent, 17 shop's seal
दुकानों का किराया न देने वाले 61 बकायादारों पर सख्ती बरतते हुए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। किराया न देने पर नगर निगम ने सोमवार को 17 दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों पर 26 लाख रुपये बकाया था। निगम की ओर से इन्हें कई बार नोटिस दिया जा चुका था। इसके बाद भी दुकानदारों ने किराया नहीं जमा कराया था। सोमवार सुबह क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील कर दिया। बचे हुए बकाया किराएदारों की दुकानों को नगर निगम जल्द सील करेगा।
विज्ञापन

बकायादारों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह व कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार भार्गव के निर्देशों पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया की टीम का गठन किया गया। टीम में सहायक देशराज, क्लर्क संदीप कुमार, अजय कुमार, नितिन त्यागी, नवीन कुमार, अंकुश कुमार, खुर्शीद खान को शामिल किया गया। सोमवार सुबह सबसे पहले टीम जगाधरी वर्कशॉप रोड पर पहुंची। लगभग दो साल से किराया जमा न करवाने पर निगम की टीम ने यहां दुकान नंबर 63, 64, 20, 81, 83, 88, 89, 98, 100 व 3ए को सील किया गया। इसके बाद निगम की टीम शिवाजी मार्केट पहुंची। यहां दुकान नंबर 52 को सील किया गया। इसपर तीन लाख 74 हजार रुपये किराया बकाया था। शिवाजी मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई करने के बाद निगम की टीम रामपुरा मार्केट में पहुंची। किराया जमा न करवाने पर टीम ने यहां दुकान नंबर 25 व 27 को सील किया। इसके बाद टीम ने सच्चा सौदा मार्केट की दुकान नंबर 25, 26, 28 व प्रथम मंजिल की एक ही किरायेदार की दुकान नंबर 25-26 को सील किया गया। निगम की ओर से इन दुकानों के किरायादारों को कई बार किराया जमा करवाने के लिए नोटिस दिए जा चुके थे। फिर भी इन्होंने किराया जमा नहीं करवाया। जिसके बाद अब निगम की ओर से यह कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों को कहना है कि बकाया किरायेदारों पर नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन दुकानदारों ने किराया जमा नहीं करवाया, वे जल्द से जल्द अपना किराया जमा करवाएं। अन्यथा किराया जमा न करवाने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकतर दुकानदार नहीं देते किराया
दुकानदार किराया जमा करवाये बिना ही इन दुकानों में लाखों करोड़ों रुपये का कारोबार करते है। एग्रीमेंट के मुताबिक हर माह किराया अदा करना होता है। अधिकतर दुकानें ऐसी है, जिनका किराया 300-400 रुपये प्रति माह है। बावजूद इसके दुकानदार समय पर किराया जमा नहीं करवा रहे हैं। हालांकि पहले भी निगम की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन इसे दुकानदार गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बकाया किरायादारों की दुकानें भी जल्द होगी सील:
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि किराया जमा न करवाने वाले बकायादारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम की सीलिंग की कार्यवाही से बचने के लिए बकायादार अपना बकाया किराया जल्द से जल्द जमा करवाएं। साथ ही किरायेदार हर माह अपना किराया समय पर जमा करवाए। ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। जो बकाया किरायेदार है, उनकी दुकानों को जल्द सील किया जाएगा।
बॉक्स
अब तक इन दुकानों को किया गया सील
- 10 दिसंबर 2020 को निगम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित कमल पैलेस, मॉडल टाउन में एयरटेल टेलीकॉम, तेजली गेट स्थित राज मोटर्स व एक अन्य दुकान को सील किया था। तब इन पर लगभग 20 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स बकाया था।
- एक दिसंबर को जगाधरी वर्कशॉप रोड की दुकान नंबर 45, 51, 52, 53 व नैय्यर सेल्स कारपोरेशन व एक अन्य दुकान को सील किया गया था। इनपर लगभग दस लाख रुपये किराया बकाया था।

- 26 नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र की मीट मार्केट के तीन दुकानें सील की थी। इन दुकानों पर 15 लाख रुपये किराया बकाया था।
- 24 नवंबर को मीरा बाई मार्केट की दस दुकानों को सील किया गया था। इनपर लगभग 42 लाख का किराया बकाया था।
- नौ फरवरी को वर्कशॉप रोड स्थित दुकान नंबर तीन व चार को सील किया गया था। दुकान नंबर तीन पर 67 हजार रुपये व चार पर एक लाख 13 हजार रुपये किराया बकाया था।
- 13 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में दो और पांसरा में तीन दुकानों को सील किया है। इन दुकानों पर लगभग 13 लाख रुपये किराया बकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed