{"_id":"65ce944e7b1518155402eb24","slug":"shopkeeper-and-his-companion-attacked-with-rods-and-sticks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-114157-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकानदार व उसके साथी पर रॉड व डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकानदार व उसके साथी पर रॉड व डंडों से हमला
Fri, 16 Feb 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। घर जा रहे दुकानदार व उसके साथी को रास्ते में रोककर कुछ युवकों ने रॉड, डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। दिन में आरोपी दुकानदार की दुकान पर आए थे और बहस करके गए थे। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।
खेड़ी दर्शन सिंह गांव निवासी कमल रधांवा ने बताया कि उनकी सरस्वती नगर में कपड़े की दुकान है। दिन के समय उसकी दुकान पर नमदारपुर निवासी ललित धीमान, अंकित राणा, हरमन व इनके साथी आए। आरोप है कि आरोपी उससे दुकान पर बहस करके चले गए। इसके बाद वह शाम को वह अपने दोस्त मंदीप के साथ घर जा रहा था। रास्ते में सबलपुर गांव के पास इन आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और लाठी, रॉड व डंडों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों के पास पिस्टल व देसी कट्टा भी था। मारपीट में वे दोनों दोस्त घायल हो गए। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर कारों में बैठकर फरार हो गए। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र का कहना है कि मामले में आरोपी ललित धीमान, अंकित राणा, हरमन को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।