फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shop shutter stolen goods stolen

दुकान का शटर तोड़ सामान चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Shop shutter stolen goods stolen
छछरौली।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे जगाधरी-पौंटा साहिब रोड पर शाहजहांपुर में एक करियाना की दुकान में बीती रात चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  छछरौली पुलिस को दी शिकायत में शाहजहांपुर निवासी सुरेश पाल ने बताया कि वह जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर में किराने की दुकान करता है। बीते दिन शाम 4:00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था और अगले दिन सुबह 9 बजे जब वह दुकान पर आया तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। शटर भी ऊपर उठा हुआ था। जांच करने पर पता चला तो उसकी दुकान से 15 बैग चावल 25-25 किलो के एक पेटी रिफाइंड, 1 पेटी सरसों के तेल, एक पेटी सूखे दूध के पैकेट और गल्ले से 2500 नगद गायब मिले। मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed