{"_id":"61c776e14335ac7bff3c1c4c","slug":"shop-operator-caught-giving-mtp-kit-to-woman-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl93964845","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को एमटीपी किट देते दुकान संचालक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को एमटीपी किट देते दुकान संचालक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने शनिवार को जगाधरी के पंसारी बाजार स्थित प्रकाश ड्रग स्टोर पर छापा मारकर एक महिला को एमटीपी किट देते दुकान के संचालक राजेश को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. पुनीत कालरा की शिकायत पर आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। दो से ढाई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम को यहां से एक ही एमटीपी किट बरामद हुई है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि प्रकाश ड्रग स्टोर पर अवैध रूप से गर्भपात करवाया जाता है और एमटीपी किट भी बेची जाती है। इसके बाद विभाग ने पीएनडीटी टीम तैयार की और योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार शाम को नकली महिला ग्राहक बनाकर उसे दुकान पर भेजा। महिला ने स्टोर संचालक से एक एमटीपी किट मांगी। इस पर दुकानदार ने उससे पहले यूरिन टेस्ट कर गर्भवती होने की जांच कराने के लिए कहा।
यूरिन जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद संचालक ने उसे अगले दिन किट की कीमत एक हजार रुपये आने को कहा। इस दौरान पीएनडीटी टीम ने दुकानदार को देने के लिए 500-500 के दो नोटों हस्ताक्षर कर महिला को दे दिए। शनिवार को महिला दुकान पर पहुंची और हस्ताक्षर किए दोनों नोट दुकानदार को दे दिए। दुकान के संचालक राजेश ने उसे एमटीपी किट दे दी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर संचालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से विभाग को गर्भपात कराने और इस दुकान पर एमटीपी किट बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद टीम को तैयार किया गया और नकली ग्राहक बनाकर इस दुकान पर भेजा गया था। टीम ने मौके पर पुलिस की मदद से छापामारी करने के बाद संचालक को एमटीपी किट के साथ दबोच लिया। आरोपी संचालक राजेश के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। -डॉ. पुनीत कालरा, एपीएनडीटी इंचार्ज, स्वास्थ्य विभाग।