{"_id":"67d9c60807c8f7519502a367","slug":"shooting-training-given-to-ncc-cadets-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134701-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेटों को दिया गया शूटिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेटों को दिया गया शूटिंग का प्रशिक्षण
Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरस्वती शिक्षण संस्थान में जिले के विभिन्न स्कूल व कॉलेज के एनसीसी कैडेटों के लिए शिविर लगाया गया है। जिसमें कैडेट्स को भारतीय सेना के मार्गदर्शन में राइफल्स व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अकादमी में ऑल इंडिया इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता करवाई जानी है, जिसमें देश भर के राज्यों से एनसीसी के अंतर्गत प्रशिक्षण ले चुके चयनित कैडेट भाग लेंगे। शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति ने बताया कि शूटिंग रेंज में प्रदेश व देश में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए शूटर्स प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
इस प्रकार की शूटिंग रेंज का होना जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय प्राचार्य सुमित जिंदल ने कहा कि बफल शूटिंग रेंज से एनसीसी कैडेटों के साथ प्रतियोगिता की तैयारी में लगे शूटर्स को भी लाभ होगा। इसके लिए उन्हें दूसरे जिलों व राज्यों में नहीं जाना होगा।