फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shooters opened fire between two police stations and spread panic

Yamuna Nagar News: शूटरों ने दो थानों के बीच गोलियां चला फैलाई दहशत

Wed, 12 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shooters opened fire between two police stations and spread panic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेखौफ हमलावरों ने शराब के गोदाम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पुलिस को एक फिर चुनौती दी है। जिस गोदाम पर फायरिंग की है वो शहर के दो थानों के बीच में है। एक ओर थाना हुड्डा सेक्टर-17 है तो दूसरी जगाधरी थाना है। इसके बावजूद भी हमलावर दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर आराम से भाग गए। अब पुलिस हमलावरों आने और जाने के रूट की तलाश में जुटी है।
सहारनपुर-अंबाला रोड पर शहर के बीच में जागधरी बस स्टैंड के पास शराब का गोदाम है। शराब के गोदाम क सामने ही चंद कदमों की दूरी पर थाना हुडा सेक्टर-17 है। वहीं, गोदाम की दूसरी तरफ कुछ ही दूरी पर जगाधरी थाना है। स्पेशल टीम और डीएसपी यमुनानगर का कार्यालय भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बेखौफ तरीके से गोदाम पर पहुंचे थे। एक हमलावर अंदर पहुंचा और फायरिंग की। उसका दूसरा साथी बाहर ही बाइक पर बैठा रहा।
विज्ञापन

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक लेकर जगाधरी थाने की ओर जाने वाली गली से होते हुए भाग गए। अब पुलिस बदमाशों के आने और जाने वाला रूट खंगाल रही है। गोदाम और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। अभी तक पुलिस हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटे पहले खड़ी थी सदिग्ध कार : बताया जा रहा है कि वारदात से करीब आधा घंटे पहले एक संदिग्ध कार शराब के गोदाम के बाहर सड़क की दूसरी साइड में खड़ी थी। कार खड़ी होने पर वहां पर तैनात कर्मचारियों को कुछ शक भी हुआ था।
जिसके बाद सुरक्षाकर्मी को देखने के लिए भी भेजा था। कार के हटने के करीब आधा घंटे बाद ही गोदाम पर फायरिंग की वारदात हुई। फायरिंग के दौरान एक युवक गोदाम पर ही फोन पर किसी से बात कर रहा था। हमलावर ने उस पर भी निशाना लगाया। युवक पर दो राउंड फायरिंग की। यह तो गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी।

शराब कारोबार की रंजिश का लिंक तलाश रही पुलिस

उद्योग नगरी के नाम से जाना जाने वाला यमुनानगर जिला अब शराब कारोबार और गोली कांड की चर्चाओं में है। जिले में शराब कारोबार की रंजिश में गैंगवार तक हो चुकी है। अब गोदाम पर हुई फायरिंग में भी पुलिस कारोबारी रंजिश के लिंक तलाश रही है। यमुनानगर में जिले में 26 नवंबर 2024 में खेड़ी लक्खा सिंह में गैंगवार हुई थी। इसमें तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद जब पुलिस ने जांच की थी तो पता चला था कि शराब कारोबार को लेकर चल रही रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था। मंगलवार को शराब के गोदाम पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने एक साथ कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। जांच में कारोबारी रंजिश के बिंदु को भी शामिल किया गया है। एएसपी यमुनानगर सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शराब कारोबार की रंजिश को लेकर भी कारोबारी से जानकारी ली जा रही है। सभी अहम बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed