फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shooter Rajan's killer accused on remand for ten days...

Yamuna Nagar News: शूटर राजन के हत्यारोपी दस दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shooter Rajan's killer accused on remand for ten days...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की गोली मारकर हत्या कर उसे जलाने के मामले में एसटीएफ करनाल ने हत्यारोपी पुराना हमीदा निवासी साहिल अल्वी व उसके साथी करनाल के गोंदर निवासी विशाल को दस दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड में आरोपी साहिल अल्वी से पूछताछ की जाएगी कि वारदात में और कौन कौन शामिल है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियारों व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ आरोपी साहिल अल्वी को केरल से गिरफ्तार करके लाई है। हत्या करने के बाद वह केरल में फरार हो गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। उस पर हत्या, लूट व अवैध हथियारों की तस्करी के मामले दर्ज हैं।


एसटीएफ करनाल के इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ने बताया कि साहिल को दस दिन के रिमांड पर लिया गया है। उस पर पहले भी हत्या, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं उसके साथी हथियारों के मुख्य तस्कर करनाल के गांव गोंदर निवासी विशाल को भी रिमांड पर लिया गया है। विशाल पर वर्ष 2023 में कारोबारी को धमकी देने व हवाई फायर करने के आरोप में भी केस दर्ज है। उस पर पांच हजार का इनाम है। आरोपी साहिल अल्वी की दो वर्ष से तलाश की जा रही थी। आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी ने ही राजस्थान के संचोर में शराब कारोबारी लक्ष्मण देवासी की हत्या को अंजाम दिया था। उस पर राजस्थान पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। बदमाश साहिल अल्वी को केरल के जिला कोलम के पुनालुर से गिरफ्तार किया गया है। वह करनाल में 29 जनवरी को दर्ज आर्म्स एक्ट के केस में वांछित चल रहा था। वर्ष 2023 में उसने राजस्थान के बहुचर्चित लक्ष्मण देवासी हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके अलावा पूछताछ में सामने आया कि 29 जनवरी को साहिल अल्वी ने सदर थाना क्षेत्र में पांजूपुर के पास राजन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसका शव जला दिया था। इस केस में उस पर भी इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed