फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SHO Slaps Factory Owner; Video Goes Viral

Yamuna Nagar News: एसएचओ ने फैक्टरी संचालक को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल

Sat, 23 May 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
SHO Slaps Factory Owner; Video Goes Viral
फैक्टरी संचालक को थप्पड़ मारते एसएचओ। सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिटी थाना यमुनानगर एसएचओ पर एक फैक्टरी संचालक को सरेआम थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में एसएचओ फैक्टरी संचालक को धक्का देते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी चनेटी रोड पर जय श्री श्याम एंटरप्राइजेज के नाम से पीलिंग फैक्टरी है। वह वीरवार रात परिचित की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए रेलवे रोड स्टेशन चौक स्थित एक ढाबे पर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान सिटी थाना पुलिस की टीम वहां पहुंची और बाइक के मालिक के बारे में पूछताछ करने लगी। संजीव के अनुसार जैसे ही उन्होंने बाइक अपनी बताई, तो एसएचओ नरेंद्र सिंह उन पर भड़क गए और बिना कुछ सुने थप्पड़ मारने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि एसएचओ ने उन्हें धक्का दिया, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। उन्होंने कहा कि यदि बाइक गलत तरीके से खड़ी थी तो वह चालान भरने के लिए तैयार थे, लेकिन किसी अधिकारी को मारपीट करने का अधिकार नहीं है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एसएचओ द्वारा धक्का देने और थप्पड़ मारने की घटना कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि संजीव ने शराब पी रखी थी और वह पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संजीव को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कहासुनी बढ़ गई। मौके पर बाइक के वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके चलते बाइक को इंपाउंड कर दिया गया।

नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम शहर में गश्त कर रही थी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। -कंवलजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed