फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shimla route which was closed, opened twice

Yamuna Nagar News: शिमला रूट के बंद पड़े दो समय चालू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shimla route which was closed, opened twice
यमुनानगर। सर्दी बढ़ने के साथ लोगों में पहाड़ी इलाकों में घूमने और वहां बर्फबारी देखने का उत्साह है। इसका अंदाजा रोडवेज बसों के पहाड़ी क्षेत्रों के रूटों पर बढ़ रहे यात्रियों को देख लगाया जा सकता है। रोडवेज विभाग भी यह मौका भुनाने के प्रयास में है, तभी यमुनानगर डिपो से शिमला रूट के बंद पड़े दो समय चालू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इससे यमुनानगर से शिमला के लिए 6.30 व 7.00 बजे भी बस हो गई है। साथ ही कई माह से बंद पड़ा जम्मू का कटरा रूट दोबारा शुरू करने के साथ अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने पर मंथन हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सर्दियों में जिले से काफी संख्या में लोग नवंबर से फरवरी माह तक पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने व बर्फबारी का आनंद लेने जाते हैं। इसके चलते हरियाणा रोडवेज बसों के पहाड़ी क्षेत्र वाले रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। पहले कम सवारी देख शिमला रूट के तीन में से एक या दो समय ही चल रहे थे, पर अब रूट पर यात्री बढ़ने देख रोडवेज अफसरों ने शिमला के तीनों समय बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यमुनानगर बस स्टैंड से शिमला के लिए सुबह 5.30 बजे के साथ बंद पड़े 6.30 व 7.00 बजे के समय पर भी बस मिलने लगी है। ऐसे ही रोडवेज अफसरों का फोकस डिपो की बसों के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के रूटों पर बस सेवा सुचारू रखने पर हैं।
दोनों प्रदेशों के अधिकांश रूटों पर नई बसें चलाई जा रही हैं, जिससे सफर के बीच यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा यमुनानगर डिपो से जम्मू के कटरा रूट पर सुबह 6: 35 पर बस थी, पर यह समय बंद है। इसे भी यात्री दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
पहाड़ी क्षेत्र के इन रूटों पर बसें
यमुनानगर डिपो से हिमाचल प्रदेश के कुल चार रूटों पर हरियाणा रोडवेज बसों की सर्विस है। इनमें कांगड़ा, मनाली, शिमला व पांवटा शामिल हैं। इनमें कांगड़ा, मनाली व शिमला में लोग बर्फबारी का लुत्फ लेते हैं।
इनमें डिपो की बसों के सबसे अधिक तीन समय शिमला रूट पर हैं जबकि कांगड़ा के लिए सुबह 8.10 व मनाली के लिए सुबह 7.20 बजे यमुनानगर बस स्टैंड से बस चलती है। इसके अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून रूटों पर यमुनानगर डिपो की बसें हैं।
इनमें देहरादून में बर्फबारी होती है, जहां के लिए यमुनानगर बस स्टैंड से तीन समय 6.50, 7.40 व 8.40 बजे यमुनानगर बस स्टैंड से बस है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में यमुनानगर डिपो की बस सेवा नहीं है, पर दूसरे डिपो की बस ऋषिकेश के लिए चल रही है।

वर्जन-
पहाड़ी क्षेत्रों के रूटों पर डिपो की बस सेवा को सुचारू रखने पर फोकस है। पूरा प्रयास रहेगा कि सभी रूटों पर सेवा जारी रहे और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न आने दी जाए।- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed