{"_id":"693c6a5f3350b2fdf20d22f8","slug":"shelters-have-been-prepared-for-stray-dogs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-148138-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लावारिस कुत्तों के लिए आश्रयस्थल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लावारिस कुत्तों के लिए आश्रयस्थल तैयार
Sat, 13 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
रादौर में नगरपालिका की ओर से बनाया गया डॉग शेल्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले लावारिस कुत्तों को पकड़ने संबंधी आदेश दिए जाने के बाद शहर में नगर पालिका की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए ठेकेदार को ठेका दिया गया है।
नगर पालिका ठेकेदार को लगभग दो हजार रुपये प्रति कुत्ता देगी। जिसमें ठेकेदार को लावारिस कुत्ते की नसबंदी करवाने, उसकी देखभाल करने का सभी कार्य करना होगा। उसके बाद उस कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ना होगा, जहां से उसे पकड़ा था।
नगर पालिका के सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका शहर के बस स्टैंड, स्कूल- कॉलेजों व अन्य स्थानों पर घूमने वाले लावारिश कुत्तों को पकड़ कर उन्हें डॉग शेल्टर में रखकर उनका नसबंदी संबंधी कार्य करवाने का काम करेगी।
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय के साथ ही डॉग शेल्टर तैयार करवाया गया है। जहां पर कुत्तों को रखा जायेगा। कुत्तों को पकड़ने में एक एनजीओ भी उनकी मदद करेगी। उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड के आसपास घूमने वाले लावारिश कुत्तों को पकड़ने का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।